विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'धुरंधर 2' के बाद Ranveer Singh 'तख्त' के लिए बहाएंगे खून? अपकमिंग फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

Published: Sun, 22 Mar 2026 10:49 AM (IST)

धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म तख्त पर दोबारा काम शुरू करेंगे या नहीं, इसको लेकर नया अपडेट आया है।

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म पर नया अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म पर नया अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस वक्त अपनी हालिया फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। धुरंधर की सफलता के बाद इन दिनों धुरंधर 2 जमकर नोट छाप रही है।

हमजा बनकर पड़ोसी मुल्क में दहशत फैलाने के बाद अब रणवीर सिंह 'तख्त' के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे या नहीं, इस पर नया अपडेट आ गया है।

पांच साल से अटकी है तख्त मूवी

रणवीर सिंह की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में एक नाम तख्त का भी है जो पिछले पांच सालों से अटकी हुई है। फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे थे। फिल्म की अनाउंसमेंट भी हो गई थी और यह 2021 में रिलीज होने वाली थी। मगर पांच साल से इसका कोई अता-पता नहीं है।

कब तख्त की शूटिंग होगी शुरू?

अब करण जौहर ने बताया है कि वह फिर से तख्त की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं या नहीं। करण जौहर ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में खुलासा किया कि अभी उन्होंने तख्त की तैयारियां शुरू नहीं की हैं, लेकिन वह इसे जरूर बनाएंगे। बकौल डायरेक्टर-प्रोड्यूसर-

मैं इसे अब तक लिखे गए सबसे मजबूत स्क्रीनप्ले में से एक मानता हूं, जिसे सुमित रॉय ने लिखा है। इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है। मेरा मानना है कि यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन लिखा हुआ काम है और मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं यह फिल्म जरूर बनाऊंगा।

Karan Johar

यह भी पढ़ें- 'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वल ला रहे हैं करण जौहर? निर्देशक बोले- 'हर फिल्म की अपनी खामियां....'

क्यों अटकी तख्त?

तख्त फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा विक्की कौशल, आलिया भट्ट और करीना कपूर खान मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले थे। फिल्म 2021 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन महामारी और कई वजहों से यह फिल्म बन ही नहीं पाई। फिल्म की कहानी तैयार है। हालांकि, यह कब बनेगी, यह तो वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ें- 'रिलेशनशिप ड्रामा' को लेकर Karan Johar की शरण में पहुंचे Sidharth Malhotra, जल्द होगी बड़ी घोषणा?