विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच हुमा कुरैशी का बेबाक बयान, लास्ट मोमेंट पर फिल्म छोड़ने पर किया रिएक्ट

Published: Mon, 08 Jun 2026 10:48 AM (IST)

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाल ही में अंतिम क्षणों में फिल्म से बाहर होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रणवीर सिंह और हुमा कुरैशी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रणवीर सिंह और हुमा कुरैशी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सामने आया हुमा कुरैशी का बेबाक बयान

  2. अंतिम क्षणों में मूवी छोड़ने पर बोलीं हुमा

  3. डॉन 3 विवाद को लेकर चर्चा में रणवीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में धुरंधर फिल्म कलाकार रणवीर सिंह का नाम फिल्म डॉन 3 को छोड़ने को लेकर चर्चा में रहा। जिसके बाद निर्माता फरहान अख्तर की शिकायत पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की तरफ से पहले उन पर बैन लगाया गया और बाद रणवीर के लीगल नोटिस के बाद उसे हटाया गया।

अब इसी मामले को मद्देनजर रखते हुए अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लास्ट मोमेंट पर आकर फिल्मों को छोड़ने को लेकर अपनी राय रखी है। जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। आइए जानते हैं कि हुमा ने क्या कहा है-

हुमा कुरैशी का बेबाक बयान

फिल्म डॉन 3 से अभिनेता रणवीर सिंह के अंतिम पलों में हटने का मामला पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी आखिरी पलों में कलाकारों के फिल्म छोड़ने के मामले में कुछ कड़े नियम बनाने की बात कही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री हुमा कुरैशी से पूछा गया कि किसी प्रोजेक्ट को छोड़ने की बात निर्माता को कितने दिन पहले बताना उचित है?

यह भी पढ़ें- हुमा कुरैशी ने कान्स फिल्म फेस्‍ट‍िवल में बनारसी साड़ी पहनकर ब‍िखेरा जलवा, इंस्‍टाग्राम पर साझा की शानदार तस्‍वीर

humaqureshi (1)

जवाब में हुमा ने कहा- फिल्में बनाना बहुत लंबी प्रक्रिया है। मैं बस अपने अनुभव के आधार पर यह कहना चाहूंगी कि जब भी नरेशन, क्रिएटिव मीटिंग्स या निर्माताओं से चर्चा के बाद मुझे लगता है कि मैं फलां प्रोजेक्ट नहीं करना चाहती हूं।

humaqureshi

मैं उन्हें एडवांस में ही बता देती हूं। मेरे साथ भी कई बार ऐसा हुआ है कि किसी फिल्म में मेरी जगह किसी और को ले लिया गया है और उसके बारे में मुझे अखबारों से पता चला। निर्माताओं ने मुझे फिल्म से निकाले जाने के बारे में बताना भी सही नहीं समझा।

मैं बाहर से बैठकर किसी भी परिस्थिति पर अपनी राय नहीं बता सकती हूं, क्योंकि मुझे पूरी जानकारी नहीं है। हम सभी की अपनी कुछ नैतिकताएं होती हैं, जिसके प्रति हम सभी को जिम्मेदार होना चाहिए।

इस मूवी में नजर आएंगी हुमा

बात की जाए हुमा कुरैशी की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स है। इस मूवी में हुमा एलिजाबेथ का दमदार किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। हालांकि, अभी टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का एलान होना बाकी है। 

यह भी पढ़ें- सभी 'Toxic 'चीजों से दूर रहती हैं Huma Qureshi? एक्ट्रेस बोलीं- 'अब ना कहने का साहस आ चुका है'