विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

40 की उम्र में दुल्हन बनेंगी Huma Qureshi? लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग इस दिन लेंगी सात फेरे

Published: Mon, 04 May 2026 01:09 PM (IST)

हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) 2026 के आखिर तक अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं। यहां पढ़ें डिटेल्स-

40 की उम्र में दुल्हन बनेंगी हुमा कुरैशी?

40 की उम्र में दुल्हन बनेंगी हुमा कुरैशी?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके बॉयफ्रेंड रचित सिंह ने हमेशा अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा है। US में उनकी सगाई की खबरें सामने आने के बाद, अब यह जोड़ी अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने और इस साल शादी करने के लिए तैयार है।

कब दुल्हन बनेगी हुमा कुरैशी?

शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं, क्योंकि दोनों का बड़ा दिन अब करीब आ रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अभी तक की योजना के अनुसार, वे अक्टूबर के आखिर या नवंबर में शादी करने की सोच रहे हैं। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं'। हालांकि अभी कंफर्म ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की वजह से नहीं हो पाया डेब्यू? रात 2 बजे प्रोड्यूसर के फोन ने तबाह कर दी थी एक्टर की जिंदगी

कहां होगी शादी?

हुमा (Huma Qureshi) एक अच्छी और करीबी लोगों वाली शादी की पार्टी रखेंगी, और फिर इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक रिसेप्शन देंगी। हो सकता है कि शादी बहुत ग्रैंड न हो, बल्कि ऐसी हो जिसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हों, और उसके बाद एक बड़ा रिसेप्शन हो। अभी तक तो यही लग रहा है कि यह मुंबई में ही होगा'।

Huma (6)

प्राइवेट सेरेमनी में की सगाई

फिल्म 'थामा' (Thamma) की स्क्रीनिंग में एक साथ नजर आने और उसके बाद अपनी सबसे अच्छी दोस्त सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी में भी साथ शामिल होने के बाद, रचित और हुमा की सगाई की चर्चा जोरों पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2025 में, हुमा और रचित ने US में सगाई कर ली है।

वहीं हुमा और रचित काफी समय से एक कपल के तौर पर साथ हैं और रविवार को रचित ने एक बेहद निजी मौके पर हुमा को प्रपोज किया, जिसके जवाब में हुमा ने ‘हां’ कह दिया। यह एक बेहद निजी समारोह था जो US में हुआ। उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वे कब इसे सार्वजनिक रूप से घोषित करके ऑफिशियल करेंगे।

Huma (7)

दोनों एक साथ किया गया स्पॉट

हाल ही में रचित और हुमा को मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया, जहां से वे दोनों एक साथ रवाना हुए। यह उन गिने-चुने मौकों में से एक है, जब इन दोनों को एक साथ सफर करते हुए देखा गया है।

हुमा और रचित की लव स्टोरी

कपल के रिश्ते को लेकर अफवाहें सबसे पहले तब शुरू हुईं, जब दोनों को फिल्म 'थामा' की स्क्रीनिंग पर एक साथ देखा गया। सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भी दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद ये अटकलें और तेज हो गईं। सितंबर 2025 में, ऐसी खबरें आईं कि रचित ने US में एक निजी समारोह के दौरान हुमा को प्रपोज किया।

हुमा का वर्कफ्रंट

हुमा पिछली बार 'जॉली एलएलबी 3' और सीरीज दिल्ली क्राइम 3 में नजर आई थीं। वहीं अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ऑल ग्रोनअप्स' है। जिसमें यश लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 67 साल की उम्र में Mukesh Khanna करने वाले हैं शादी? बोले- 'जिस स्त्री से मेरा विवाह होना है, वह मौजूद...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।