49 अवॉर्ड जीतने वाली वो फिल्म जिसे फ्लॉप मानकर सितारों ने लौटा दी थी फीस, बाद में निकली Blockbuster
दो दशक पहले आई वो फिल्म जिसके हिट होने की कोई उम्मीद नहीं लग रही थी। इसके चलते सितारों ने अपनी फीस तक लौटा दी थी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्में या तो मेकर्स को मालामाल बना देती हैं या फिर कंगाल। कई प्रोड्यूसर्स फिल्मों के चलते अर्श से फर्श तक पहुंच चुके हैं। दो दशक एक फिल्म आई थी जिसके फ्लॉप होने का डर प्रोड्यूसर्स के मन में ऐसा बैठा कि उन्होंने सितारों से फीस तक वापस मांग ली।
जी हां, हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाने वाली फिल्म के सितारों ने प्रोड्यूसर्स को अपनी फीस लौटा दी थी। इस फिल्म ने 49 अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर रही थी।
फ्लॉप मानी जा रही थी फिल्म
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं आमिर खान की कल्ट फिल्म रंग दे बसंती (Rang De Basanti) है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी रंग दे बसंती को उन्होंने डायरेक्ट करने के साथ-साथ रॉनी स्क्रूवाला संग प्रोड्यूस भी किया था।
फिल्म की कहानी ने छू लिया था दिल
2006 में रिलीज हुई फिल्म की कहानी एक ब्रिटिश फिल्म स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है जो भारत आकर भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन के पांच स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को डॉक्यूमेंट करने आती है। वह पांच नौजवानों से दोस्ती करती है और उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करती है, जो उन्हें आज की सरकार के अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती है।
फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, सिद्धार्थ, अतुल कुलकर्णी, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, ब्रिटिश एक्ट्रेस एलिस पैटन, वहीदा रहमान और सोहा अली खान अहम भूमिकाओं में थे। एक बार सोहा ने फिल्म से जुड़ा किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि प्रोड्यूसर्स को लगा कि फिल्म हिट नहीं हो पाएगी।
यह भी पढ़ें- 20 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई थी आमिर खान की ये फिल्म, कोई नहीं खरीद रहा था मूवी की स्क्रिप्ट
सितारों ने लौटा दी थी फीस
सोहा अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, "फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रोड्यूसर ने अचानक फोन किया और सभी से अपनी फीस लौटाने की गुजारिश की। उन्हें फिल्म को लेकर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था। सभी ने उनकी बात मान ली, लेकिन जब आखिरकार फिल्म रिलीज हुई तो इसने एक आंदोलन खड़ा कर दिया। हम सभी हैरान रह गए, यह फिल्म जगत में एक मील का पत्थर बन गई।"
रंग दे बसंती का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
करीब 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी रंग दे बसंती सिर्फ 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, जबकि इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 97 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्मफेयर, आईफा, जी सिने समेत 49 अवॉर्ड्स जीते थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।