20 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई थी आमिर खान की ये फिल्म, कोई नहीं खरीद रहा था मूवी की स्क्रिप्ट
20 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक फिल्म की स्क्रिप्ट कभी कोई खरीदना नहीं चाहता था। हालांकि, जब यह फिल्म बनी तो सुपर-डुपर हिट रही।

आमिर खान की ये फिल्म रही थी सुपरहिट। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्मों की किस्मत क्या है, यह कोई नहीं जानता है। आज से 20 साल पहले जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, कभी कोई उस फिल्म की स्क्रिप्ट खरीदने को तैयार नहीं था। बार-बार रिजेक्शन के बाद उन्हें आमिर खान की वजह से सफलता हासिल हुई।
यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब के करीब पहुंचने वाली चुनिंदा फिल्मों में शुमार है। न केवल बॉक्स ऑफिस सक्सेस, बल्कि फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से भी खूब सराहा गया। आज यह फिल्म बेस्ट क्लासिक कल्ट मूवीज में गिनी जाती है। इस फिल्म को IMDb की तरफ से 8.1 रेटिंग मिली है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी नौजवानों से भरे एक दोस्तों के ग्रुप की है जो पुरानी यादों को ताजा करने के लिए अपने कैंपस में लौटते हैं और किस्मत उन्हें सरकार के खिलाफ खड़ी कर देती है। उन्हें एक फिल्म मिलती है जिसमें उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाना होता है। यही फिल्म एक नए मकसद की वजह बनती है और वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे अपने दोस्त की मौत का बदला लेने का फैसला करते हैं।
क्या है फिल्म की स्टार कास्ट?
यह फिल्म है रंग दे बसंती (Rang De Basanti)। 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। इस फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan), सोहा अली खान, शरमन जोशी, सिद्धार्थ, कुणाल कपूर, आर माधवन (R Madhavan) और वहीदा रहमान जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें- Aamir Khan की इस ब्लॉकबस्टर पर लग गया था बैन, बाद में खुद पूर्व राष्ट्रपति ने देखी थी पूरी फिल्म
फिल्म में दिखाया गया है कि सू अपनी फिल्म में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का चित्रण करने के लिए दिलजीत (आमिर), सुखी (शरमन जोशी) और अजय राठौड़ (आर माधवन) समेत कुछ छात्रों को चुनती है। इस फिल्म में काम करते-करते उनमें देशभक्ति की भावना जाग जाती है और फिर वे बागी बन जाते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म
साल 2006 में फिल्म को राकेश ओमप्रकाश ने एक अवॉर्ड समारोह में खुलासा किया था कि रंग दे बसंती की स्क्रिप्ट कोई नहीं खरीदना चाहता था। उन्होंने आमिर खान को धन्यवाद करते हुए कहा था, "तब यह सब मुमकिन कर दिखाया जब फिल्म मुश्किल में फंसी हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा था, 'मेहरा, यह फिल्म तो बनकर रहेगी, चाहे कुछ भी हो जाए।" बता दें कि फिल्म ने दुनियाभर में करीब 96 करोड़ का कारोबार किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।