विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शान-ए-वतन' था सिनेमा का ये गीतकार, देशभक्ति गानों से किया जवानों का जोश हाई; 61 साल पहले दिया कल्ट सॉन्ग

Published: Wed, 06 May 2026 07:16 PM (IST)

देशभक्ति गानों के बारे में जब भी जिक्र किया जाएगा तो उसमें दिग्गज अभिनेता रहे मनोज कुमार के साथ एक मशहूर गीतकार और संगीतकार का नाम भी शामिल होता है।

देशभक्ति गानों के लिए मशहूर संगीतकार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

देशभक्ति गानों के लिए मशहूर संगीतकार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. 61 साल पहले बनाया था ये शानदार गीत

  2. मनोज कुमार पर फिल्माया गया था ये सॉन्ग

  3. इस गीतकार ने दिए यादगार देशभक्ति गाने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभक्ति पर हिंदी सिनेमा में लंबे अरसे से फिल्मी बनती आ रही हैं। इन मूवीज में कई सारे शानदार देशभक्ति गीत भी सुनने को मिलता है। जब बात देश प्रेम की जाती है तो सिनेमा जगत में वेटरन एक्टर रहे मनोज कुमार का जिक्र किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक संगीतकार भी इंडस्ट्री में रहा, जिन्होंने अपने देशभक्ति गीतों के दम पर जवानों में जोश को हाई किया था। 

जिस फनकार के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उन्होंने हिंदी सिनेमा कई कल्ट देशभक्ति गीत दिए, जिनमें से एक 61 साल पहले रिलीज किया गया था। 

मनोज कुमार से बड़ा देशप्रेमी था ये फनकार

जिस दिग्गज के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उनका नाम प्रेम धवन था। जी हां प्रेम साहब ही वह संगीतकार और गीतकार थे, जिन्होंने कई बेहतरीन देशभक्ति गीत बनाए। इस आधार पर उनके 61 साल पुराने देशभक्ति सॉन्ग की बात जरूरी की जाती है, जो आज के जमाने में भी हर भारतवासी का फेवरेट माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar की सुरीली आवाज, RD Burman का संगीत; 54 साल पहले आया वो कालजयी गीत... गाने से हिट हुई थी हीरोइन

premadhawan2

इस गाने के बोल थे- मेरा रंग दे बसंती चोला... और ये मनोज कुमार की आईकॉनिक फिल्म शहीद से नाता रखता है। साल 1965 में रिलीज होने वाली फिल्म शहीद में मनोज कुमार शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। मेरा रंग दे बसंती चोला... हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन देशभक्ति गीत में से एक माना जाता है।

prem dhawan

प्रेम धवन ने इस गाने को संगीत दिया था और लिरिक्स भी लिखे थे। जबकि गायक के तौर पर मुकेश, महेंद्र कुमार, राजेंद्र मेहता और लता मंगेशकर ने अपनी-अपनी मधुर आवाज से शहीद के इस गाने को अमर बनाया था। इस तरह से ये गाना सबसे उम्दा देशभक्ति गीतों में टॉप पर रहता है। 

प्रेम धवन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

मनोज कुमार की फिल्म शहीद के गाने मेरा रंग दे बसंती चोला... के लिरिक्स लिखने की प्रेम धवन को काफी सफलता मिली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान उन्हें इस देशभक्ति गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का सम्मान भी मिला था। इतना ही नहीं अपने सुनहरे करियर में प्रेम साहब को पद्मश्री से भी नवाजा गया था। बता दें कि 7 मई 2001 को प्रेम धवन का निधन हो गया था और गुरुवार को उनकी डेथ एनिवर्सरी मनाई जाएगी।

धवन साहब के फेमस सॉन्ग्स 

1946 में आई फिल्म धरती के लाल से बतौर गीतकार प्रेम धवन ने अपने करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने अपने हुनर का कमाल शहीद, शोला और शबनम, काबुलीवाला, एक फूल दो माली, पूरब और पश्चिम, तराना, आराम और आसमान जैसी कई कल्ट फिल्मों के गीतों को लिखा। उनके पॉपुलर देशभक्ति गानों के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें ऐ वतन ऐ वतन, ऐ मेरे प्यारे वतन, मेरा रंग दे बसंती चोला और छोड़ों कल की बातें जैसे कई कल्ट सॉन्ग्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- लता दीदी से छीना, Asha Bhosle की आवाज ने बनाया कल्ट; 54 साल पहले आर डी बर्मन की जिद से बना वो हिट गाना