Ramayana के सफर का हिस्सा बनी रणबीर कपूर की बेटी राहा, 'सीता और लक्ष्मण' संग मिलकर दिए शॉट्स!
रणबीर कपूर के लिए ये दीवाली डबल सेलिब्रेशन का माहौल है। हाल ही में अभिनेता ने बताया कि कैसे राहा उनके रामायण के सफर का हिस्सा बनी हैं।

रामायण के सेट पर साई पल्लवी संग दिए राहा ने शॉट/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
राहा कपूर बनी रामायण की जर्नी का हिस्सा
सेट पर साई पल्लवी संग देती थीं शॉट
रणबीर कपूर के लिए डबल सेलिब्रेशन का माहौल
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर के लिए ये दीवाली बहुत ही खास है। एक तरफ जहां उनकी फिल्म रामायण पार्ट 1 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी राहा का रिलीज के अगले ही दिन जन्मदिन है। हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया कि कैसे उनकी बेटी राहा भी रामायण पार्ट 1 का हिस्सा बनीं।
साई पल्लवी संग शॉट देती थीं राहा
रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म रामायण पार्ट 1 को प्रमोट करते बीबीसी न्यूज से फिल्म की शूटिंग के दौरान के कई किस्से शेयर किए। इनमें से एक किस्सा राहा से जुड़ा हुआ है। रणबीर ने कहा, "रामायण की कहानी में खुद राहा की भी पूरी-पूरी दिलचस्पी थी। मैं और आलिया हमेशा उसको कहानियां सुनाते थे। वह फिल्म के सेट पर भी काफी बार आई है। उसने साई और 'लक्ष्मण' (Ravi Dubey) के साथ शॉट भी दिया। तो वह इस पूरे सफर का हिस्सा रही है। मैं खुश हूं कि पहले हम उसे ये कहानियां सुनाया करते थे और अब वह इसे ऑनस्क्रीन देखेगी। मैं चाहता हूं कि वह फिल्म देखे।"

'मेरे अंदर से एक बेहतर इंसान बनने की इच्छा थी'
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के पास इस फिल्म का ऑफर उस समय पर आया था, जब वह नए-नए पिता बने थे। ऐसे में जब रणबीर से ये पूछा गया कि पिता बनने के बाद इस कहानी का उन पर कितना असर पड़ा, तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि ये मेरा खुद का इंटेनशन था कि मुझे बेहतर इंसान बनना है। ये स्क्रिप्ट मेरे पास सही समय पर आई, सौभाग्य ये था कि उसी दौरान मैं पिता भी बना था।"

दीवाली वीक में सिनेमाघरों में आएगी रामायण
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण पार्ट 1 को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। माइथोलॉजिकल मूवी का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा, तो वहीं दूसरा दीवाली 2027 तक आ सकता है। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म जहां भारत में पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी, तो वहीं ग्लोबली फिल्म का टाइटल 'रामायण-राइज ऑफ द लीजेंड है।'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।