4000 करोड़ी Ramayana की आलोचना पर Ranbir Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ तो लोग कहेंगे...
अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने रामायण (Ramayana) को मिल रही आलोचना पर रिएक्शन दिया है।

रामायण की आलोचना पर बोले रणबीर। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
रामायण की आलोचना पर रणबीर कपूर का रिएक्शन
रामायण के डायरेक्टर ने भी ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4 हजार करोड़ की रामायण (Ramayana) 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की झलकियों को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी रहती है। फिल्म के गाने और VFX की कुछ लोगों ने आलोचना भी की। अब आलोचनाओं में अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने रिएक्शन दिया है।
रणबीर कपूर, नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी अभिनेता ने एक हालिया इवेंट में ट्रोलिंग से डील करने को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने एक पुराने गाने का उदाहरण देते हुए बताया कि वह ट्रोलिंग पर कैसे रिएक्ट करते हैं।
ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बोले रणबीर
हाल ही में हुए एक IIMUN इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने आलोचनाओं के बारे में कहा, "आज के समय में ऑनलाइन ट्रोलिंग का अपना ही एक अलग पहलू है। यह मैं इस फिलॉसफी में यकीन करता हूं- 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना'। मुझे लगता है कि असल जिंदगी में अपनाने के लिए यह एक बेहतरीन सोच है।"
लोगों की बातों से परेशान नहीं होते हैं रणबीर
रणबीर कपूर ने आगे कहा, "लोग क्या कह रहे हैं, इस बात से परेशान न हों। मायने सिर्फ वे लोग रखते हैं जो आपके लिए अहम हैं जो आपके काम, आपकी नीयत और आपकी अच्छाई की परवाह करते हैं। असल में यही सबसे ज्यादा मायने रखता है।"

रामायण की ट्रोलिंग पर डायरेक्टर का रिएक्शन
रणबीर कपूर ही नहीं, रामायण के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी आलोचना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है, "अगर आपका जमीर साफ है और अगर हमारी कोशिश सौ प्रतिशत थी तो फिर आपको और क्या चाहिए?"
रामायण के बारे में बात करें तो दो भागों में बन रही फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, लारा दत्ता जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।