4000 करोड़ की Ramayana को लीक करने वालों की लगेगी 'लंका', बॉम्बे हाई कोर्ट का सख्त निर्देश?
रणबीर कपूर की रामायणम् की रिलीज से पहले पाइरेसी के मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट से मेकर्स को राहत मिली है।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दीवाली पर रिलीज होगी रामायणम्
बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया निर्देश
मेकर्स को पाइरेसी से मिलेगी निजात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में पाइरेसी को लेकर सिनेमा जगत के फिल्ममेकर्स की चिंता काफी बढ़ी रहती है। क्योंकि सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ-साथ फिल्म ऑनलाइन लीक हो जाती हैं। लेकिन रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) के साथ ऐसा करने वालों की खैर नहीं।
4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को ऑनलाइन लीक से बचाने के मेकर्स की तरफ से मुंबई हाई कोर्ट में एक याचिका डाली गई थी, जिसको लेकर कोर्ट ने मेकर्स के हिट में निर्देश दिया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
रामायणम् की ऑनलाइन लीक पर कसेगा शिकंजा
निर्देश नितेशी तिवारी की फिल्म रामायणम् को ऑनलाइन लीक और पाइरेसी से सेफ रखने के लिए हाल ही में मेकर्स की तरफ से बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने निर्देश दिया है कि अगर कोई भी रामायणम् फिल्म की क्लिप गैरकानूनी तरीके से रिकॉर्ड करता है, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और अपलोड करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- 'आप रावण कैसे हो सकते हैं?', 4000 करोड़ी Ramayana में यश के किरदार से खुश नहीं बेटा यथर्व?
-1793706397728.webp)
गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से बॉम्बे हाई कोर्ट में डाली गई इस याचिका पर जस्टिस माधव जामदार ने पाइरेसी के खिलाफ आदेश दिया है। इतना ही नही ंजस्टिस माधव जामदार इस मामले में अपने निर्देश में भी कहा है कि डिजिटल प्लेफॉर्म भी रामायणम् के कॉपीराइट्स उल्लंघन को लेकर एक्शन ले सकते हैं और कंटेंट को डिलीट करवा सकते हैं।
-1793706423853.webp)
इसके अलावा मेकर्स ये भी कहा गया है कि वे ऐसी वेब साइट्स की पहचान चिन्हित कर लें, जिन पर बिना परमिशन के फिल्म को लीक करके परोसा जा रहा है। 5 नवंबर 2026 को दीवाली वीक में रिलीज होने वाली रामायणम् के लिए ये एक बड़ा फैसला साबित हो सकता है, जिससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ता नहीं दिखेगा।
4000 करोड़ रामायणम् का बजट
माइथोलॉजिकल अपकमिंग फिल्म रामायणम् लंबे समय से 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनने को लेकर सिनेमाई गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, रामायणम् में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता यश ये साफ किया है कि ये बजट फिल्म को दोनों पार्ट को मिलाकर है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।