विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आप रावण कैसे हो सकते हैं?', 4000 करोड़ी Ramayana में यश के किरदार से खुश नहीं बेटा यथर्व?

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:20 PM (IST)

अभिनेता यश ने खुलासा किया कि जब उनके बेटे यथर्व को पता चला कि अभिनेता फिल्म रामायण (Ramayana) में रावण की भूमिका निभा रहे हैं, तब उनका कैसा रिएक्शन था?

यश के रावण के रोल पर बेटे का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

यश के रावण के रोल पर बेटे का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायण में रावण की भूमिका निभा रहे यश

  2. 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही फिल्म

  3. भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश, नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। जब से उनका लुक सामने आया है, दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। मगर उनके बेटे यथर्व (Yatharv) अपने पिता के किरदार से पहले खास खुश नहीं थे।

खुद यश ने खुलासा किया है कि जब उनके बेटे को पता चला कि वह रामायण में रावण की भूमिका निभा रहे हैं, उन्होंने सवाल किया कि वह राम क्यों नहीं बने? उसने पूछा कि उनके पिता रावण कैसे बन सकते हैं?

यश के बेटे उनके किरदार से नहीं हैं खुश

यश ने टेलीविजन प्रेजेंटर सुमा कनकला के साथ बातचीत में बताया कि उनके बच्चे अपने दादा-दादी से रामायण सुनते हुए बड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें किरदारों के बारे में अच्छे से पता है। यश ने बताया, "एक बेटे के लिए उसके पिता ही उसके हीरो होते हैं। क्योंकि वह रामायण की कहानी जानता है, इसलिए उसने मुझसे पूछा, 'आप रावण हो? आप रावण कैसे हो सकते हो? क्या आप राम नहीं हो?'"

Yash

यश ने दी बेटे को एक्टिंग की सीख

बेटे का सवाल सुनकर यश ने उन्हें समझाया कि वह असल में राम हैं और वह सिर्फ रावण की भूमिका निभा रहे हैं। यश ने बताया, "तो मैंने कहा, 'हां, मैं असल जिंदगी में राम हूं, लेकिन फिल्म में मैं रावण का रोल कर रहा हूं।' वह बोला, 'तो फिर आप बुरे आदमी हो।' तो मैंने उसे सिनेमा और एक्टिंग के बारे में समझाया, उसे ड्रॉइंग और वह सब दिखाया।"

बेटे को दी ये सलाह

यश ने अपने बेटे को सलाह दी कि वह फिल्म के लिए उनका समर्थन कर सकते हैं, लेकिन रावण की बजाय उन्हें राम के आदर्श पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरे फैंस के मन में भी शायद यही सवाल हो कि 'यश यह रोल क्यों कर रहे हैं?' खासकर 'सीता अपहरण' जैसे दृश्यों में, जहां मुझे पसंद नहीं किया जाना चाहिए।

yash family

तब मैंने अपने बेटे को बहुत साफ शब्दों में समझाया, 'जब हम यह कहानी सुनते हैं, तो हमें भगवान राम के रास्ते पर चलना चाहिए। रावण भले ही आकर्षक, शानदार या शक्तिशाली लग सकता है, लेकिन अंत में अगर आपको जीतना है, तो आपको भगवान राम के आदर्शों को समझना होगा।'"

यह भी पढ़ें- Exclusive: एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, पहले दिन 100 करोड़ रुपये के साथ बनेगी दीवाली की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर!

यह भी पढ़ें- Ramayana Advance Booking: दीवाली पर तहलका मचाएगी रामायण, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के बेहद करीब फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।