विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana के 'मंगल रंग' गाने के विवाद में कूदे अरमान मलिक, हिंदु महाकाव्य में सूफी कव्वाली फील पर दिया ये जवाब

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:36 PM (IST)

भगवान राम और माता सीता के शुभ विवाह पर बने गाने मंगल रंग को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल पर सिंगर अरमान मलिक ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

मंगल रंग गाने के विवाद पर बोले अरमान मलिक/ फोटो- इंस्टाग्राम

मंगल रंग गाने के विवाद पर बोले अरमान मलिक/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'मंगल रंग' गाने में सूफी कव्वाली के प्रभाव पर विवाद 

  2. अरमान मलिक ने संगीत की समझ पर बोली ये बात

  3. राम-सीता के प्रेम की पवित्रता दिखाना था मुख्य लक्ष्य

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक तरफ जहां रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (Ramayana Part 1) की एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है, तो वहीं दूसरी तरफ मूवी के कुछ दिनों पहले रिलीज हुए गाने 'मंगल रंग' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। कई लोगों को माइथोलॉजिकल फिल्म में म्यूजिक में सूफी कव्वाली का प्रभाव नजर आया, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है।

लोगों का कहना है कि सूफी कव्वाली की धुन हिंदू महाकाव्य में उचित नहीं है। अब 'मंगल रंग' गाने को लेकर छिड़े विवाद पर सिंगर अरमान मलिक ने रिएक्ट किया है, जो खुद भी इस गाने का हिस्सा हैं।

ए आर रहमान के म्यूजिक के सपोर्ट में उतरें अरमान मलिक

अरमान मलिक ने न्यूज 18 से खास बातचीत में 'मंगल रंग' गाने के विवाद पर बात करते हुए कहा कि संगीत को समझने का सबका अपना नजरिया है। उन्होंने कहा, "पूरी टीम का बस एक ही लक्ष्य था कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी द्वारा पर्दे पर निभाए गए किरदारों के प्रेम की पवित्रता और दिव्यता को दिखाया जा सके। गाने सुनने वाला व्यक्ति किसी भी गीत को कैसे समझता है, ये हमेशा उसकी सोच पर निर्भर करता है। एक आर्टिस्ट होने के नाते मेरा फोकस बस यही था कि उस पल में भक्ति में डूबकर पूरे सम्मान के साथ इस गाने को पेश करें।"

रामायण में भगवान राम और माता सीता के विवाह पर फिल्माए गए इस गाने के हिंदी वर्जन को जहां अरिजीत सिंह (Arijit Singh Song) और श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है, तो वहीं इसका कन्नड़ वर्जन अरमान मलिक और बेला शेंदे ने गाया है।

Untitled Design - 2026-11-03T163016.960

रणबीर के साथ काम करने का सपना हुआ पूरा

अरमान मलिक ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में रणबीर कपूर की किसी फिल्म के लिए गाना गाने की इच्छा व्यक्त की थी और रामायण पार्ट 1 के साथ ही उनका ये सपना सच हो गया है। अपना ड्रीम सच होने पर बात करते हुए अरमान मलिक ने कहा, "ये मेरे लिए निजी तौर पर बड़ी उपलब्धि है। इंडस्ट्री में कुछ ऐसे आइकॉन्स हैं, जिन्हें हमने बड़े होते-होते सिनेमा में रोमांस और हर इमोशन को बखूबी पकड़ते हुए देखा है। बिना किसी शक मेरी जनरेशन के रणबीर कपूर वो पब्लिक फिगर है। इस गाने के पीछे की जर्नी ने मेरे लिए यह और भी खास बना दिया है।

Screenshot 2026-11-03 163122

रामायण में नजर आएंगे ये सितारे

रणबीर कपूर की मूवी रामायण की बात करें तो फिल्म में जहां वो श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे, तो वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में, यश लंकापति रावण, सनी देओल महाबली हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी और रकुलप्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- 'आप रावण कैसे हो सकते हैं?', 4000 करोड़ी Ramayana में यश के किरदार से खुश नहीं बेटा यथर्व?

यह भी पढ़ें- Ramayana पर सोमवार को बरसी महादेव की कृपा, रिलीज से पहले ताबड़तोड़ कमाई; रणबीर की मूवी रचेगी इतिहास?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।