विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana पर सोमवार को बरसी महादेव की कृपा, रिलीज से पहले ताबड़तोड़ कमाई; रणबीर की मूवी रचेगी इतिहास?

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:45 PM (IST)

रामायण पार्ट 1 को रिलीज से पहले कमाई के मामले में रोकना मुश्किल हो चुका है। रणबीर कपूर की फिल्म ...और पढ़ें

रामायण पार्ट 1 ने कमाई से मचाया गदर/ फोटो- इंस्टाग्राम

रामायण पार्ट 1 ने कमाई से मचाया गदर/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सोमवार को रामायण की हुई धांसू कमाई 

  2. वर्ल्डवाइड मूवी 100 करोड़ के पहुंची करीब 

  3. चार दिन के शोज की बिकी 18 लाख से अधिक टिकट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 4000 करोड़ की रामायण (Ramayana) को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 20 अक्टूबर को एडवांस बुकिंग कमाई खुलने के बाद से ही लोग धड़ाधड़ फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट खरीद रहे हैं।

मूवी की रिलीज में अब भी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही सोमवार को फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट्स 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब तक रामायण पार्ट 1 की कमाई कहां तक पहुंची, चलिए बताते हैं।

दीवाली पर बॉक्स ऑफिस रोशन करेगी रामायण

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari Movie) के निर्देशन में बनी रामायण को विदेशों में समीक्षकों से बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और भारत में भी हर दिन फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई काफी अच्छी है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और यश स्टारर माइथोलॉजिकल मूवी की रविवार सुबह तक की कमाई 49 करोड़ तक की थी। सोमवार का पूरा दिन और मंगलवार का आधा दिन खत्म होने तक 59.24 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

अगर इस कमाई में मेकर्स द्वारा ब्लॉक की गई सीटों की भी कमाई के आंकड़े को जोड़ दिया जाए, तो यह 74.77 करोड़ तक पहुंच चुकी हैं। अब भी मूवी को सिनेमाघरों में आने में दो दिन बाकी हैं।

Untitled design - 2026-10-30T102425.523

पांच भाषाओं में रिलीज होगी रामायण

रामायण पार्ट की टिकट बिक्री की बात करें तो मूवी की चार दिनों के शो के लिए 18.97 लाख तक की टिकट बिक्री हो चुकी है। मूवी को नेशनल चेन में कुल 61,107 शोज मिले हैं। रामायण की कुल ऑक्यूपेंसी 14% की हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई भारत में तो अच्छी चल ही रही है, लेकिन विदेशों में भी मूवी कलेक्शन का एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही है।

Untitled design - 2026-10-30T160513.202

मूवी ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 3.5 मिलियन डॉलर (33.20 करोड़) की कमाई की है, जिसके बाद रिलीज से पहले मूवी की कुल कमाई बिना ब्लॉक सीट्स के 90 करोड़ के आसपास हो चुकी है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan को ससुर के सामने इस नाम से बुलाती थीं जया बच्चन, डांट पड़ने के बाद सुधरीं एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें- Ramayana Advance Booking: दीवाली पर तहलका मचाएगी रामायण, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के बेहद करीब फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।