Amitabh Bachchan को ससुर के सामने इस नाम से बुलाती थीं जया बच्चन, डांट पड़ने के बाद सुधरीं एक्ट्रेस
अमिताभ बच्चन ने शादी के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जया बच्चन ने उन्हें एक ऐसा निकनेम ...और पढ़ें

जया बच्चन ने अमिताभ को दिया था निकनेम/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
बिग बी को जया बच्चन ने दिया था निकनेम
ससुर के सामने इस नाम से बुलाती थीं एक्ट्रेस
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया मजेदार किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक कपल्स में से एक हैं। दोनो की शादी को तकरीबन 53 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। हाल ही में जया बच्चन से शादी होने के बाद का एक किस्सा शेयर करते हुए बिग बी ने बताया कि उनकी पत्नी उन्हें बार-बार एक ऐसे नाम से बुलाती थीं, जिसकी वजह से शहंशाह के पिता को एक्ट्रेस को टोकना पड़ा था।
जया बच्चन ने ये रखा था बिग बी का निकनेम
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने जया बच्चन से जुड़ा ये किस्सा कहीं और नहीं, बल्कि कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर रणबीर कपूर के साथ शेयर किया। उन्होंने कहा, "कई सालों तक जया हमको लंबू जी कहकर बुलाती थीं। फिर उनको मना किया गया। बाबूजी (हरिवंश राय बच्चन) ने उन्हें प्यार से डांटते हुए बोला, देखो ऐसा मत बोलो या नाम बोलो या कुछ और बोलो। उसके बाद बाबूजी के समझाने के बाद उन्होंने मुझे नाम से बुलाना शुरू किया।"

रणबीर के जहन में आती है ये तस्वीर
दरअसल, दोनों सुपरस्टार्स की ये बातचीत हाइट को लेकर शुरू हुई। जहां रणबीर ने खुद को अमिताभ बच्चन की तरह लंबा और आलिया भट्ट को जया बच्चन की तरह छोटी हाइट का बताया। उन्होंने कहा, "मेरे जहन में वो तस्वीर हमेशा आती है कि मैं अमित जी जैसा लंबा हूं और आलिया, जया आंटी जैसी थोड़ी छोटी हाइट की है। मुझे लगता है कि ये डिफरेंस भी अच्छा लगता है। मेरे दिमाग में सच में यही चीज आती है।"
रणबीर की इस ऑब्जर्वेशन पर जवाब देते हुए बिग बी ने कहा, "नहीं सर हाइट में बहुत ज्यादा डिफरेंस है।" इसके बाद जब रणबीर ने बिग बी से उनकी एक्चुअल हाइट के बारे में पूछा तो बिग बी बोले, "मेरी तो 6 फुट 2 इंच है और उनकी (Jaya Bachchan) की शायद 5 फुट 3 या 4 इंच है।" जिसके बाद रणबीर ने बताया कि उनकी और आलिया भट्ट की हाइट भी इसी के आसपास की है।

रणबीर कपूर की फिल्म रिलीज के लिए तैयार
आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 18 (KBC 18) में रणबीर कपूर ही नहीं, उनके साथ-साथ फिल्म रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) में माता सीता की भूमिका निभाने वाली साई पल्लवी भी नजर आईं, जिन्होंने अपने करियर पर खुलकर बात की और साथ ही ढेर सारी मस्ती भी की।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण की बात करें तो ये मूवी दीवाली वीक में रिलीज हो रही है। मूवी का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगा। मूवी में रणबीर और साई के अलावा रवि दुबे, अरूण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, यश और सनी देओल जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।