विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रणबीर कपूर ने गलती से खोल दिया Ramayana 3 का राज, क्या तीन पार्ट में बन रही है नमित मल्होत्रा की फिल्म?

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:30 PM (IST)

रणबीर कपूर की 'रामायण' का पार्ट 1 दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।

'रामायण' के पार्ट 3 पर क्या बोले रणबीर कपूर?

'रामायण' के पार्ट 3 पर क्या बोले रणबीर कपूर?

HighLights

  1. 'रामायण' के पार्ट 3 पर क्या बोले रणबीर कपूर?

  2. सोशल मीडिया पर छिड़ी 'रामायण 3' पर चर्चा

  3. दीवाली 2026 पर रिलीज होगी रामायण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर रामायण को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं। अभी तक हमें यही पता था कि यह फिल्म दो पार्ट में बनी है, पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में रिलीज होगा। लेकिन अब इंटरनेट पर इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी चर्चा बढ़ गई है।

इसकी वजह है रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का इंटरव्यू। दरअसल हाल ही में रमबीर कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया कि इसने रामायण के तीसरे पार्ट की भी हिंट दे दी है।

'रामायण 3' पर क्या बोले रणबीर?

अभिनेता अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के बारे में अपडेट देते रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिससे फैंस सोचने लगे हैं कि क्या इस कहानी में सिर्फ दो फिल्मों से कहीं ज्यादा कुछ हो सकता है।

'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे। 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही यह पौराणिक महागाथा, अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक है।

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में, रणबीर ने फिल्म पर काम करने के बारे में बात की और सीक्वल के बारे में एक रोमांचक अपडेट शेयर किया। रणबीर ने कहा, 'मैंने पार्ट टू का 50 परसेंट पहले ही पूरा कर लिया है। हम इसकी शूटिंग के प्रोसेस में हैं। भले ही हमने पार्ट टू या पार्ट थ्री पूरा कर लिया हो (अगर कोई है)। मुझे नहीं लगता कि यह कभी हमारा साथ छोड़ेगा। यह जिंदगी भर का मौका है, चाहे नतीजा कुछ भी हो। यह करियर-डिफाइनिंग नहीं बल्कि लाइफ-डिफाइनिंग है'।

फैंस ने रणबीर को बुलाया- स्पॉयलर

तीसरे भाग की संभावना के जिक्र ने ही फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी। कुछ लोग इस बात से बहुत उत्साहित थे कि यह शानदार कहानी तीन फिल्मों में सामने आएगी, वहीं कुछ ने मजाक में कहा कि रणबीर ने शायद गलती से कुछ ऐसा बता दिया जो उन्हें नहीं बताना चाहिए था! एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर 'स्पॉयलर' कपूर वापस आ गए हैं'।

Ramayana (79)

नमित मल्होत्रा ने भी की थी तीसरे पार्ट पर बात

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में लॉस एंजिल्स में 'रामायण' के प्रीमियर के दौरान, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने तीसरी फिल्म की संभावना के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में मेकर्स ने इस कहानी को तीन भागों में दिखाने का सोचा था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना प्लान बदल दिया और इसे दो भागों वाली फ्रेंचाइजी बनाने का फैसला किया।

खैर, आगे जो भी हो फिलहाल दर्शक नमित मल्होत्रा की एपिक फिल्म के पहले पार्ट को लेकर ज्यादा एक्साइटेड हैं। दीवाली 2026 पर रिलीज होने वाली 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, यश जैसे सितारे अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है।

यह भी पढ़ें- Ramayana के 'मंगल रंग' गाने के विवाद में कूदे अरमान मलिक, हिंदु महाकाव्य में सूफी कव्वाली फील पर दिया ये जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।