रणवीर के आगे फीके पड़े रणबीर! Ramayana पर भारी पड़ी Dhurandhar 2; एडवांस बुकिंग नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड
रामायण पार्ट 1 से ये उम्मीद थी कि मूवी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ ...और पढ़ें

प्री-रिलीज कमाई में धुरंधर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई धुरंधर 2/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
रणबीर कपूर की रामायण नहीं तोड़ पाई धुरंधर 2 का रिकॉर्ड
एडवांस बुकिंग कमाई के मामले में अब भी आगे है रणवीर की फिल्म
धुरंधर 2 से कितनी पीछे है रामायण की प्री-रिलीज कमाई?
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 साल 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी मूवी ने ग्लोबली 1852.44 का कलेक्शन किया था। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के अलावा अगर इस साल किसी फिल्म से सबसे ज्यादा उम्मीदें लोगों की बंधी हुई है, तो वह रणबीर कपूर की रामायण है।
जिस हिसाब से नितेश तिवारी की फिल्म का बज रहा है, उससे लग रहा था कि एडवांस बुकिंग कमाई में ही रामायण पार्ट 1, धुरंधर 2 को पीछे छोड़ देगी। हालांकि, फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है, क्योंकि 15 दिन पहले एडवांस बुकिंग ओपन होने के बाद भी रणबीर कपूर की रामायण, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के सामने हार गई।
एडवांस बुकिंग कमाई में अब भी आगे है धुरंधर 2
19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार एडवांस बुकिंग की थी। पहले दिन तो फिल्म का जबरदस्त रिस्पांस था। पेड प्रीव्यू के बावजूद फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया था, जिसे तोड़ने के लिए फिल्मों को एडी से चोटी का दम लगाना पड़ा। रामायण ने धुरंधर 2 के सामने कितनी कमाई की, नीचे देखें आंकड़ें।

मैदान में धुरंधर को टक्कर देने आई रामायण पार्ट 1
कई फिल्मों की पुरजोर कोशिश के बाद एडवांस बुकिंग कमाई में 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म रामायण पार्ट 1 टक्कर देने आई। लार्ज स्केल पर बनी ये भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। हालांकि, रणबीर कपूर की चमक रणवीर सिंह के आगे बिल्कुल फीकी पड़ गई। मूवी अब तक धुरंधर 2 के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंच पाई है।
रैंडम सिने मूड के मुताबिक, रिलीज से दो दिन पहले तक ‘रामायण’ के लगभग 5.23 लाख टिकट बुक माय शो पर बिके हैं। वहीं, इसी समय तक ‘धुरंधर 2’ के 11 लाख टिकट बिक चुके थे। इसके अलावा, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से लगभग 24 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
उम्मीद है कि फिल्म की फाइनल एडवांस बुकिंग 32 से 37 करोड़ रुपये के बीच रह सकती है। यह आंकड़ा ‘धुरंधर 2’ के 50 करोड़ के प्री-रिलीज कलेक्शन के सामने काफी कम है।
#Ramayana’s Opening Looks Below Average Considering Its MASSIVE Budget & HYPE! 🚨 Despite the enormous expectations, #Ramayana has sold barely HALF the tickets of #Dhurandhar2 in BMS Pre-sales at the same stage! 😳 A HUGE GAP between the two films! #RanbirKapoor #RanveerSingh https://t.co/0jVWOl9umP
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) November 3, 2026
2026 की किंग कहलाएगी धुरंधर 2?
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि दृश्यम 3, टॉक्सिक सहित कई बिग बजट फिल्में आईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई भी धुरंधर 2 का न तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ पाई और न ही वर्ल्डवाइड उसे गद्दी से हिला पाई। खैर मार्च से लेकर अक्टूबर के एंड तक तो धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस की किंग बनी रही है, लेकिन ये ताज साल 2026 के अंत होने तक रणवीर सिंह के सिर सजता है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें- शाह रुख खान के 'King' के पोस्टर की धुरंधर 2 से हुई तुलना, फैंस बोले- 'हर एक मास्टरपीस कॉपी होता...'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।