विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 के मुरीद हुए सलमान खान, रणबीर-रणवीर की तुलना पर बोला कुछ ऐसा; बयान सुन फैंस हो जाएंगे शॉक्ड

Published: Thu, 15 Oct 2026 05:15 PM (GMT+05:30)

सलमान खान ने हाल ही में कॉफी विद करण 9 में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की जमकर तारीफ ...और पढ़ें

सलमान ने की धुरंधर 2 में रणवीर की तारीफ/फोटो-इंस्टाग्राम

सलमान ने की धुरंधर 2 में रणवीर की तारीफ/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सलमान खान ने की धुरंधर 2 में रणवीर की जमकर तारीफ

  2. रणबीर-रणवीर की तुलना पर दिया हैरान करने वाला बयान

  3. सलमान खान ने रणवीर सिंह को बताया सिक्योर एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रणबीर कपूर की फिल्मों की तुलना बॉलीवुड में एक लंबे समय से हो रही है। जब एनिमल के दो साल बाद धुरंधर आई, तो सोशल मीडिया पर दोनों सुपरस्टार्स के बीच का ये कंपेरिजन तेजी से बढ़ गया।

अब 90 के दशक से बॉलीवुड पर राज करने वाले सलमान खान ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की तारीफों के पुल बांधते हुए 'रामायण' एक्टर रणबीर कपूर से उनकी तुलना करने पर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर फैंस भी कानों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

धुरंधर 2 में रणवीर की तारीफ करते नहीं थके सलमान

कॉफी विद करण सीजन 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने कई सवालों के जवाब दिए। रैपिड फायर राउंड के सलमान खान ने रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 में जिस तरह से अपनी एनर्जी को कंट्रोल किया उसके बारे में बात करते हुए कहा, "फिल्म में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार थी। जितनी एनर्जी उनके अंदर है, उन्होंने धुरंधर में वह सब कंट्रोल में रखी।"

सुपरस्टार ने कहा, "वह हर चीज को फुल एनर्जी और बहुत ही भव्यता के साथ करते हैं, उन्हें फिल्म के लिए उसे कंट्रोल करना पड़ा। कई एक्टर्स इससे इनसिक्योर हो जाते हैं, लेकिन उनमें वो फिल्म में नहीं थी। वह बहुत ही सिक्योर एक्टर हैं, जो धुरंधर में उनके रोल में दिखकर आया है।"

Untitled design - 2026-10-15T170833.593

रणबीर-रणवीर की तुलना पर बोली ये बात

सलमान खान और रणबीर कपूर की पुराने मतभेद को लेकर हर किसी ने ये अंदाजा लगाया होगा कि दबंग खान शायद उनका नाम सुनते ही कुछ बेबाक बयान देंगे। हालांकि, जब करिश्मा ने उनसे ये पूछा कि रणबीर के एनिमल और रणवीर की धुरंधर में से किस एक्टर की परफॉर्मेंस ने उन पर प्रभाव छोड़ा? तो सलमान खान ने दोनों की तुलना को ही गलत बताते हुए बतौर एक्टर रणबीर की तारीफ की।

दबंग खान ने कहा, "वह दोनों अपने आप में ही बड़े सितारे हैं। दोनों ने अलग-अलग तरह की परफॉर्मेंस दी हैं। आप उनकी तुलना नहीं कर सकते। दोनों ही बहुत अच्छे एक्टर्स हैं। एक में शानदार एनर्जी है और दूसरे में बहुत इंटेसिटी है। दोनों का एक्टिंग स्टाइल एक-दूसरे से अलग है, इसलिए तुलना का कोई मतलब नहीं है।"

Screenshot 2026-10-15 170938

सलमान खान रणबीर संग कर चुके हैं काम

आपको बता दें कि सलमान खान रणबीर कपूर के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह रणबीर की डेब्यू फिल्म सांवरिया में अहम भूमिका में थे। उसके बाद सलमान ने एक्टर की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में भी काम किया था।

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने पिता सलीम खान को बताया असली मॉन्स्टर, बोले-'एक और दिन नहीं होता ...'

यह भी पढ़ें- 60 की उम्र में Salman Khan बनेंगे पिता? लाइफ पार्टनर को लेकर कहा- 'सबसे ज्यादा अकेलापन महसूस...'