Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana: The Legend of Prince Rama को फाइनली मिली नई रिलीज डेट, 32 साल बाद सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 03:50 PM (IST)

    इंडो-जपानी पौराणिक फिल्म रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (Ramayana The Legend of Prince Rama) को टलते टलते आखिरकार नई रिलीज मिल गई है। फिल्म इसी महीने थ ...और पढ़ें

    Hero Image
    रामायण किस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज (Photo: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा, 1993 में बनी जापानी-भारतीय एनीमे फिल्म है। आखिरकार इस फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज डेट मिल गई है। इस एनिमेटेड फिल्म को पहले 18 अक्टूबर, 2024 को 4K फॉर्मेट में रिलीज किया जाना था। लेकिन अब यह 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म को कैसे मिली इतनी लोकप्रियता?

    इसे ओरिजनल इंग्लिश वर्जन के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में नए डब के साथ रिलीज किया जाएगा। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूट किया है। ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ को भारत में 1993 में 24वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। इसके बाद साल 2000 में इसे टीवी चैनलों पर दिखाया गया जिसके बाद ये भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई।

    यह भी पढ़ें: Ramayana The Legend of Prince Rama: 31 साल बाद रिलीज हो रही 'रामायण', इन भाषाओं में दिखाई जाएगी भगवान राम की गाथा

    विजयेंद्र प्रसाद ने किए हैं कई बदलाव

    फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के पिता और अनुभवी स्क्रीन राइटर लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म में कई रचनात्मक बदलाव किए हैं। उन्हें कबीर खान की बजरंगी भाईजान (2015) और राजामौली की बाहुबली फ्रेंचाइजी और आरआरआर (2022) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और उनकी वैश्विक सफलता के लिए जाना जाता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

    कब आएगा फिल्म का ट्रेलर?

    रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा का नया ट्रेलर गुरुवार, 10 जनवरी को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन यूगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। फिल्म के पहले हिंदी वर्जन में रामायण स्टार अरुण गोविल ने राम के चरित्र को आवाज दी थी जबकि नम्रता साहनी ने सीता और दिवंगत अमरीश पुरी ने रावण को अपनी आवाज दी थी। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक की भूमिका निभाई थी। फिलहाल नई रिलीज डेट से फैंस एक्साइटेड हैं।

    इसके अलावा नितेश तिवारी भी रामायण का रूपांतरण बना रहे हैं जिसमें रणबीर कपूर राम,साई पल्लवी सीता और यश रावण के रूप में अभिनय करते नजर आएंगे। यह दो भागों में दिवाली 2026 और दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: टल गई Ramayana: The Legend of Prince Rama की भारत में रिलीज डेट, मेकर्स ने बताया क्या है दिक्कत