Exclusive: 6 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का 'जुड़ी जोड़ी' गाना, 'राम-सिया' के विवाह गीत की कहानी है दिलचस्प
क्या आपको पता है कि रामायण (Ramayana) का गाना 'जुड़ी जोड़ी' (Judi Jodi) बनने से पहले 6 बार रिजेक्ट हो गया था? जानिए इसके पीछे की कहानी...

जुड़ी जोड़ी गाने के पीछे की कहानी। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
HighLights
जुड़ी जोड़ी गाना बनने से पहले हुआ था रिजेक्ट
कुमार विश्वास ने लिखे हैं गाने के बोल
श्रेया घोषाल की आवाज में हुआ हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर रामायण (Ramayana) की कास्टिंग, एडिटिंग और VFX के साथ-साथ चर्चा इसके म्यूजिक की भी है। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है, गाने कुमार विश्वास ने लिखे हैं और बॉलीवुड के दिग्गज गायकों ने आवाज दी है।
रामायण फिल्म के अब तक चार गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म का गाना 'जुड़ी जोड़ी' सबसे ज्यादा पसंद किया गया। यह राम-सिया का विवाह गीत था जिसे कुमार विश्वास ने लिखा है। मगर क्या आपको पता है कि 'जुड़ी जोड़ी' गाना जो बहुत पसंद किया गया, उसे प्रोड्यूसर ने 7वीं बार में अप्रूव किया था।
कई बार रिजेक्ट हुआ गाना
दरअसल, कुमार विश्वास ने राम-सिया के विवाह पर एक गीत बनाया लेकिन नमित मल्होत्रा को शुरू में वह खास नहीं लगा। 7वीं बार में उन्होंने जब कुमार विश्वास के लिखे बोल सुने तो वह तुरंत बोले कि उन्हें यही चाहिए था। खुद कुमार विश्वास ने रामायण के प्रिव्यू के दौरान इसका खुलासा किया।

एक मुखड़े ने छू लिया था प्रोड्यूसर का दिल
कुमार विश्वास ने कहा कि नमित मल्होत्रा को 'जुड़ी जोड़ी' शुरू में पसंद नहीं आया था और फिर 7वीं बार एक मुखड़ा सुनकर वह चहक उठे। गीतकार ने बताया-
नमित जी ने कहा कि कुमार साहब आपके पास वो शब्द हैं, लेकिन आप मुझे नहीं दे रहे हैं। मुझे पता है कि वो शब्द आपके पास है। और फिर लास्ट में जैसे ही निकला- 'जुड़ी जोड़ी जनम जनमों की जनक घर गूंजे है सिया सिया राम', उन्होंने कहा- बस यही चाहिए। तो यह मेहनत करवाने का काम प्रोड्यूसर का होता है, डायरेक्टर का होता है।
यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज
कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि यह गीत हर लड़की की शादी में बजने वाला है। उनका लिखा ये गीत श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने गाया। यह गीत जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। इस गीत को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, फिल्म के इस सीन ने खड़े कर दिए रोंगटे; बोले- उस पल का इंतजार करें जब...
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।