विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आ गया Ramayana का फर्स्ट रिव्यू, रणबीर-यश से ज्यादा इस एक्टर की हुई तारीफ; बस फिल्म में रह गई ये कमी

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:24 PM (IST)

Ramayana First Review: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला रिव्यू सामने आ गया है। जानिए फिल्म और स्टार कास्ट के बारे में क्या कहा गया?

रामायण का पहला रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स

रामायण का पहला रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. रिलीज से पहले ही रामायण का पहला रिव्यू आया

  2. नितेश तिवारी के निर्देशन की तारीफ, फिर कहां रही कमी?

  3. रणबीर-यश से ज्यादा दूसरे एक्टर की हुई ज्यादा तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का इंतजार आज पेड प्रिव्यू के साथ खत्म हुआ और कल यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 3 नवंबर को मेकर्स ने मुंबई में स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया था, जहां बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की थी।

अब नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana First Review) का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है। पहले रिव्यू में बताया गया है कि फिल्म कैसी है, एडिटिंग, स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस और VFX कैसा है। यह रिव्यू मशहूर कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने शेयर किया है।

रामायण के एक्शन सीक्वेंस करते हैं हैरान

आशीष चंचलानी ने रामायण देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर फिल्म के बारे में अपनी राय रखी। आशीष ने डायरेक्टर नितेश तिवारी की तारीफ करते हुए लिखा-

रामायण एक बहुत ही शानदार और भव्य फिल्म है, जिसमें भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं लेकिन शानदार दृश्यों के अलावा, इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत नितेश तिवारी का बेहतरीन निर्देशन है। यह पूरी तरह से उनकी फिल्म है और उन्होंने इसे बहुत ही बेहतरीन तरीके से संभाला है।

कास्टिंग है परफेक्ट

आशीष चंचलानी ने बताया कि साथ ही बताया कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) से ज्यादा किस एक्टर ने उन्हें लुभाया। उन्होंने लिखा, "रणबीर, साई और यश तीनों ने ही कमाल कर दिया है। रवि दुबे की खास तारीफ करनी होगी। लक्ष्मण के किरदार में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। हैरानी की बात यह है कि फिल्म में कुछ बहुत ही मजेदार और हल्के-फुल्के दृश्य हैं, जिनमें वे भी शामिल हैं।"

रामायण में है ये कमी

आशीष चंचलानी ने बताया कि रामायण में आखिर क्या कमी है जो थोड़ी खटकती है। उन्होंने लिखा-

हालांकि, फिल्म में कुछ छोटी-मोटी तकनीकी कमियां भी हैं (जैसे रात के दृश्यों में कुछ शॉट्स, जहां किरदारों को युवा दिखाने की कोशिश की गई है, वे थोड़े अजीब लगते हैं), लेकिन फिल्म की एडिटिंग इतनी शानदार है कि आप इन कमियों पर ध्यान ही नहीं दे पाएंगे।

DNEG और नमित मल्होत्रा ने जो भी रिस्क लिए, वे पूरी तरह सफल रहे हैं। हर एक्शन सीक्वेंस पिछले वाले से भी बेहतर है। इस फिल्म को एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बनने से कोई नहीं रोक सकता।

 

आशीष चंचलानी इस सीन में रो पड़े

आशीष चंचलानी ने कहा, "मेरी बस यही सलाह है कि कृपया इसे जितनी बड़ी स्क्रीन पर हो सके, देखें। इसे सस्ते लीक या पायरेसी के जरिए जज न करे। यह बड़े पर्दे के लिए ही बनी है। जटायु वाले फाइट सीन के बाद अंत में मैं फूट-फूट कर रो रहा था।"

यह भी पढ़ें- Ramayana के 3 गाने निकले कॉपी? ए.आर. रहमान ने खुद के दो गानों की चुराई धुन; संगीत पर खूब मचा है बवाल!

यह भी पढ़ें- Ramayana में यश पर भी भारी पड़ गया यंग 'रावण'! 16 हजार करोड़ के मालिक के बेटे का हुआ डेब्यू

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।