विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana के 3 गाने निकले कॉपी? ए.आर. रहमान ने खुद के दो गानों की चुराई धुन; संगीत पर खूब मचा है बवाल!

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:47 PM (IST)

फिल्म 'रामायणम्' के तीन गानों पर कॉपी होने का आरोप लगा है। ए.आर. रहमान पर खुद के पुराने गानों से ...और पढ़ें

रामायणम् के तीन गाने किए गए कॉपी?

रामायणम् के तीन गाने किए गए कॉपी?

HighLights

  1. रामायणम्' के तीन गानों पर कॉपी होने का आरोप

  2. ए.आर. रहमान पर खुद के गाने चुराने का इल्जाम

  3. 'मंगल राम' सहित अन्य गानों पर संगीत विवाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की 'रामायणम्' (Ramayana) रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म कल पूरी देश और दुनिया में रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म को लेकर चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है।

वहीं फिल्म की जहां तारीफें हो रही हैं, तो वहीं फिल्म के गानों पर भी विवाद है। फिल्म के संगीत को लेकर ए.आर. रहमान को खूब ट्रोल किया जा रहा है और इसके अलावा फिल्म के तीन गानों को कॉपी बताया जा रहा है।

'रामायणम्' के गाने निकले कॉपी? 

फिल्म रामायणम् के गानों को लेकर काफी विवाद हो रहा है। खासकर जबसे फिल्म का गाना मंगल राम रिलीज हुआ है, तबसे ही फिल्म के गानों पर विवाद हो रहा है। कई लोगों ने फिल्म के इस गाने को कव्वाली और सूफी संगीत बता दिया। ए.आर. रहमान के संगीत पर भी सवाल उठ गए। फिल्म के इस गाने के तुलना असल में उन्हीं के पुराने गानों से हो रही है। अब ये कैसे हुआ है, आइए इसे समझते हैं....

WhatsApp Image 2026-10-11 at 5.08.57 PM

'मंगल रंग' गाना किन गानों से कॉपी? 

अब ऐसे तो मंगल रंग गाने की तुलना दो गानों से हो रही है। इसमें पहला गाना है "कुन फया कुन" (Kun Faya Kun), जो साल 2011 में फिल्म रॉकस्टार का है। इस गाने का संगीत ए.आर. रहमान ने ही तैयार किया था और उस फिल्म में रणबीर कपूर ही थे।

इंटरनेट पर खूब ये दावा किया जा रहा है कि ये गाना वहीं से प्रेरित है। इसके अलावा मंगल राम गाने की धुन ए.आर. रहमान के एक और गाने से मिलती-जुलती है और वह गाना है साल 2000 में आई फिल्म Kandukondain Kandukondain के एक गाने से है। गाने का नाम है Enna Solla Pogirai।  

इस गाने में अजीत नजर आए थे। गाना जब आप ध्यान से सुनेंगे, तो एक पल को आपको भी दोनों गानों की धुनों में समानताएं नजर आएंगीं। इंटरनेट पर इसकी भी चर्चा हो रही है।

जोड़ी-जोड़ी गाना भी कॉपी? 

इसके अलावा रामायणम् (Ramayana Songs) का एक और गाना कॉपीड बताया जा रहा है। इस गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है और यह गाना वेब सीरीज 'Bandish Bandits' के गाने 'लब पर आए' (Labb Par Aaye) से मिलती-जुलती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर मेकर्स ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन इंटरनेट पर अलग-अलग लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं और कह रहे हैं इस गाने की धुन भी चुराई गई है।  

'जय-जय राम' गाना भी नकल से बना? 

इसके अलावा फिल्म के एक और गाने की धुन भी नकल से बनाई गई है, यह कहा जा रहा है। दरअसल ये गाना साल 2000 में आई तमिल फिल्म Rhythm के गाने Thaniye से कॉपीड बताया जा रहा है। फिल्म के ओरिजिनल गाने को तब शंकर महादेवन ने गाया था।

गाने के बीच में एक लाइन आती है, जो हुबहू रामायण के गाने से मिलती-जुलती है। इंटरनेट पर इसको लेकर भी खूब बवाल कटा हुआ है। अलग-अलग क्रिएटर्स और लोगों ने तीनों गानों की तुलना की है। इसके अलावा गानों में इस्तेमाल किए गए लिरिक्स भी कॉपीड हैं। जो शब्द मंगल राम गाने में सुनाई दिए, वही फिल्म के दूसरे गीतों में भी सुनाई दिए, इससे भी लोगों की नाराजगी है।  

मतलब ओवरऑल कहा जा रहा है कि फिल्म रामायणम् (Ramayana) में ए.आर. रहमान (A.R. Rahman Songs) ने खुद के ही दो गानों को कॉपी किया है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) श्रीराम, सईं पल्लवी माता सीता और यश (Yash) रावण के किरदार में दिखने वाले हैं। फिल्म पूरी दुनिया में 40 से ज्यादा भाषाओं में रिलीज हो रही है और 5 नवबंर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Ramayana में यश पर भी भारी पड़ गया यंग 'रावण'! 16 हजार करोड़ के मालिक के बेटे का हुआ डेब्यू

यह भी पढ़ें- Ramayana की ओरिजिनल स्क्रिप्ट में होगा बदलाव? नमित मल्होत्रा ने सीक्वल को 2028 तक पोस्टपोन करने की बताई वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।