विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana में यश पर भी भारी पड़ गया यंग 'रावण'! 16 हजार करोड़ के मालिक के बेटे का हुआ डेब्यू

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:53 AM (IST)

फिल्म रामायणम् में साउथ सुपरस्टार यश के अलावा निर्माता नमित मल्होत्रा के बेटे ने भी रावण का किरदार निभाया है।

रामायणम् में रावण बना बाल कलाकार (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायणम् में रावण बना बाल कलाकार (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. जल्द रिलीज की जाएगी फिल्म रामायणम्

  2. बाल कलाकार ने निभाया रावण का किरदार

  3. नमित मल्होत्रा हैं रामायणम् के निर्माता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिल्म रामायणम् (Ramayana) का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दीवाली के खास मौके को मद्देनजर रखते हुए इस माइथोलॉजिकल फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

इस बीच रामायणम् को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में यंग रावण का किरदार निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) के बेटे राघव निभा रहे हैं। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

रामायणम् में रावण बना एक और एक्टर

लंबे समय से फिल्म रामायणम् का नाम इसकी बड़ी कास्ट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। फिल्म में मूलरूप से रावण का किरदार साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश (Yash) निभा रहे हैं। लेकिन मूवी में रावण की बैकग्राउंड स्टोरी दिखाने के लिए उसमें यंग रावण के किरदार को भी शामिल किया गया है, जिसे फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के बेटे राघव मल्होत्रा ने प्ले किया है।

यह भी पढ़ें- 25 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, सनी देओल के करियर लिए बनी थी ग्रहण; 22 साल तक नहीं दे पाए थे 'सोलो हिट'

RAMAYANARAVANA (4)

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार रामायणम् के ट्रेलर में यंग रावण के किरदार में राघव मल्होत्रा की हल्की सी झलक देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि राघव की कद काठी और शारीरिक बनावट पूरी तरह से यश से मेल खाती है और इसी वजह से राघव मल्होत्रा को उनके किरदार के यंगर वर्जन के लिए चुना गया है। 

RAMAYANARAVANA (1)

मालूम हो कि नमित मल्होत्रा 16 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और अब वह अपनी फिल्म रामायणम् के जरिए बेटे राघव को भी फिल्मी दुनिया में लॉन्च कर रहे हैं। नमित ने कई मौके पर इस बात का खुलासा किया है ये फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए उन्होंने 4000 करोड़ के बजट का दांव खेला है, जोकि रामायणम् के दोनों पार्ट्स को मिलाकर है। 

एक दिन बाद रिलीज होगी रामायणम्

लंबे समय से फिल्म रामायणम् की रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं, जो अब एक दिन बाद खत्म होने वाला है। 5 नवंबर यानी कल से फिल्म रामायणम् को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सिनेप्रेमियों में इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि कमााई के मामले में रामायणम् हिंदी सिनेमा का इतिहास बदलती हुई नजर आ सकती है।

यह भी पढ़ें- Ramayana की ओरिजिनल स्क्रिप्ट में होगा बदलाव? नमित मल्होत्रा ने सीक्वल को 2028 तक पोस्टपोन करने की बताई वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।