विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana की ओरिजिनल स्क्रिप्ट में होगा बदलाव? नमित मल्होत्रा ने सीक्वल को 2028 तक पोस्टपोन करने की बताई वजह

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:42 AM (IST)

एक लंबे समय से ये खबर सामने आ रही थी कि रामायण के मेकर्स इसके सीक्वल को 2028 में पोस्टपोन ...और पढ़ें

2028 में आएगी रामायण पार्ट 2 / फोटो- इंस्टाग्राम

2028 में आएगी रामायण पार्ट 2 / फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायण पार्ट 2 की रिलीज 2028 तक हुई पोस्टपोन 

  2. निर्माता नमित मल्होत्रा ने डेट आगे खिसकाने की वजह बताई 

  3. ओरिजिनल स्क्रिप्ट में बदलाव कर दिखाएंगे मास्टर वर्जन 

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म रामायण (Ramayana Part 1) साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी के प्रोडक्शन में बनी मूवी को मेकर्स दो भागों में रिलीज कर रहे हैं। रामायण पार्ट 1 जहां दीवाली वीक में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो वहीं नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 2 की डेट आगे बढ़ गई है।

माइथोलॉजिकल फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने खुद फिल्म के 2028 में पोस्टपोन होने की खबर पर मुहर लगाते हुए इसका कारण बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने रामायण पार्ट 1 की कहानी का खुलासा खुद ही कर दिय है।

2028 दीवाली में क्यों खिसकी रामायण पार्ट 2?

कुछ दिनों से लगातार रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन होने की खबरें सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही थीं। अब ई न्यूज से बातचीत करते हुए खुद नमित मल्होत्रा ने कंफर्म किया कि उन्हें आखिरकार माइथोलॉजिकल फिल्म के दूसरे पार्ट को 2028 की दीवाली तक पुश क्यों करना पड़ा। नमित ने कहा, "जब हमने फिल्म का पहला पार्ट अनाउंस किया था, तब हम इसे भारतीय फिल्म के रूप में दुनियाभर में ले जाने के बारे में सोच रहे थे।"

नमित मल्होत्रा ने आगे कहा, "हांलाकि, फिल्म बनाते हुए हम एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गए थे जहां हमारे पास मूवी को दो मास्टर वर्जन है। जो इंग्लिश वर्जन है, उसके लिए ओरिजिनल हिंदी स्क्रिप्ट में थोड़ा बहुत इधर-उधर किया है और उसकी एडिटिंग भी दोबारा की गई, ताकि दर्शकों के सामने उसे ओरिजिनल फॉर्म में प्रेजेंट कर पाए।"

Untitled Design - 2026-11-03T123340.488

'हमें मूवी को बनाने में थोड़ा और टाइम चाहिए'

नमित मल्होत्रा ने सीक्वल को 2027 से 2028 की दीवाली में पुश करने की वजह बताते हुए कहा, "हम जब ग्रैंड फिनाले लोगों के सामने ला रहे हैं, तो वह बेहतरीन है या नहीं, इसे समझने के लिए हमें थोड़ा और समय चाहिए। जितनी बड़ी फिल्म है, उसमें एक एक्स्ट्रा साल लेकर मुझे लगता है कि हम उसके साथ न्याय कर सकते हैं। जब आपके सामने पार्ट 2 बनकर आएगी तो आप देखेंगे कि मूवी की कहानी बिल्कुल अलग है। हम अपने काम में कोई भी जल्दबाजी नहीं चाहते हैं। हम इस बात को सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मूवी को वहीं फिनाले मिले, जो ये डिजर्व करती है।"

रामायण पार्ट 1 की क्या होगी कहानी ?

फिल्म रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट पुश होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने पहले पार्ट की कहानी का स्पाइलर भी दर्शकों को दे दिया। उन्होंने बताया कि फर्स्ट इंस्टॉलमेंट की कहानी युवा राम और उनके तीनों भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के इर्द-गिर्द घूमेगी। हालांकि, सीता का अपहरण और राम द्वारा रावण के वध की कहानी को सीक्वल में दिखाया जाएगा।

रामायण पार्ट 1 की स्टारकास्ट की बात करें तो मूवी में रणबीर कपूर और यश के अलावा सनी देओल, साई पल्लवी, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल सहित कई सितारे नजर आएंगे। ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Ramayana के सफर का हिस्सा बनी रणबीर कपूर की बेटी राहा, 'सीता और लक्ष्मण' संग मिलकर दिए शॉट्स!

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana की आलोचना पर Ranbir Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ तो लोग कहेंगे...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।