Ramayana ने एडवांस बुकिंग में बॉक्स ऑफिस पर ला दी सुनामी, रिलीज से पहले 100 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन
नितेश तिवारी की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।
-1793789584456_m.webp)
रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
HighLights
रामायण ने एडवांस बुकिंग में किया शानदार कलेक्शन
फिल्म के 28 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं
पहले दिन 100 करोड़ कमाई की उम्मीद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट है। इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। आमतौर पर, किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग उसकी रिलीज से कुछ दिन पहले शुरू होती है, लेकिन 'रामायण' की एडवांस बुकिंग रिलीज से 16 दिन पहले ही शुरू हो गई। फिल्म की प्री-रिलीज बिक्री अच्छी रही है।
कितना है फिल्म का बजट?
दूसरा ये फिल्म 4000 करोड़ के बड़े बजट में बन रही है इसलिए लोगों का ध्यान और आकर्षित कर रही है। आइए देखते हैं इसका आज का रिपोर्ट कार्ड कि फिल्म ने एक दिन पहले तक कितना कलेक्शन कर लिया है?
-1793789920160.webp)
सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, एडवांस बुकिंग के दौरान 'रामायण' के अब तक 28 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं। इसने 107.63 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। वहीं, ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो फिल्म के 22 लाख से ज्यादा टिकट बिके हैं और इसने 86.02 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है।
फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर इसने 41.46 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। वहीं, ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो फिल्म ने 9 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर 35.29 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है।
100 करोड़ पार जाएगा कलेक्शन
हम उम्मीद कर सकते हैं कि 'रामायण' अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी। ट्रेड जानकारों को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। तो, चलिए देखते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
फिल्म को फिलहाल अभी तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है इसलिए रामायण के लिए पहला दिन एक माइलस्टोन सेट करने के लिए काफी अहम होने वाला है।
यह भी पढ़ें- आ गया Ramayana का फर्स्ट रिव्यू, रणबीर-यश से ज्यादा इस एक्टर की हुई तारीफ; बस फिल्म में रह गई ये कमी
यह भी पढ़ें- Ramayana के 3 गाने निकले कॉपी? ए.आर. रहमान ने खुद के दो गानों की चुराई धुन; संगीत पर खूब मचा है बवाल!
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।