Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, फिल्म के इस सीन ने खड़े कर दिए रोंगटे; बोले- उस पल का इंतजार करें जब...
नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) देखने के बाद बादशाह (Badshah) ने फिल्म का रिव्यू किया है।

बादशाह ने किया रामायण फिल्म का रिव्यू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
बादशाह ने देखी रणबीर की रामायण
रामायण देख भावुक हो गए बादशाह
बादशाह ने कास्टिंग पर दी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) ने रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) देख ली है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर रिव्यू शेयर किया है।
3 नवंबर को मुंबई में रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) की स्क्रीनिंग हुई। बादशाह ने भी फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर रिव्यू शेयर करते हुए बताया कि आखिर किस सीन ने उन्हें हैरान किया और किसने उनकी आंखों में आंसू ला दिए।
रामायण देख भावुक हुए बादशाह
बादशाह ने एक्स हैंडल पर लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए रामायण की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने लिखा, "आपको इसे जरूर देखना चाहिए। नमित ने कमाल कर दिया है। हर एक फ्रेम शानदार है। किरदार बिल्कुल असली लगते हैं। हम भले ही बचपन से ही ये कहानी जानते हैं, लेकिन फिर भी इसने मुझे रुला दिया।"
जटायू सीन ने किया हैरान
बादशाह ने फिल्म के म्यूजिक और जटायू सीन (Jatayu Scene in Ramayana) की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा, "बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) लाजवाब है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), यश, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल- सभी ने बेहतरीन काम किया है। जटायु वाला सीन तो कमाल का है और उस पल का इंतजार करें जब 'धरती अंबर' थीम बजती है।"
You have to watch it. Namit has delivered. Every frame is breathtaking. The characters feel so real. It made me cry, even when we’ve known the story since our childhood. INCREDIBL BGM. Ranbir, Sai Pallavi, Ravi Dubey, Yash, Lara Dutta, Arun Govil, Rakul. Everyone nailed it. Jatayu scene is insane. And wait for the moment when the dharti amber theme comes. CLAPSSSS. PLEASE GO WATCH IT.
— BADSHAH (@Its_Badshah) November 4, 2026
कल रिलीज होगी रामायण
4000 करोड़ के बजट में बनी रामायण का पहला पार्ट 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज फिल्म का पेड प्रिव्यू था। नमित मल्होत्रा ने फिल्म को बिग स्केल पर बनाया है और प्रमोशन कर रहे हैं जिसकी वजह से फिल्म को लेकर विदेशों में भी खूब चर्चा है। नितेश तिवारी ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म के VFX, म्यूजिक और कास्टिंग को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है।
यह भी पढ़ें- आ गया Ramayana का फर्स्ट रिव्यू, रणबीर-यश से ज्यादा इस एक्टर की हुई तारीफ; बस फिल्म में रह गई ये कमी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।