Ramayana का होगा बेड़ा पार, मिल गया 'पुष्पा' का साथ; रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन का खास मैसेज
साउथ फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन ने रामायणम् फिल्म की रिलीज से स्पेशल मैसेज शेयर किया है।

रामायणम् पर अल्लू अर्जुन की प्रतिक्रिया (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दीवाली पर रिलीज हो रही है रामायणम्
अल्लू अर्जुन ने फिल्म को दी शुभकामनाएं
इस मूवी में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाई गलियारे में इस वक्त फिल्म रामायणम् (Ramayana) को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। फैंस के साथ-साथ सिनेमा जगत के तमाम फिल्मी सितारे भी रणबीर कपूर और यश की इस आगामी पौराणिक फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
इस बीच पुष्पा फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने रामायणम् की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज शेयर किया है। अभिनेता रामायणम् की पूरी टीम को बधाई दी है और स्पेशल नोट लिखा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है-
रामायणम् को मिला अल्लू अर्जुन का साथ
निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् को 5 नवंबर दीवाली के फेस्टिव सीजन को मद्देनजर रखते हुए दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। इससे पहले अल्लू अर्जुन ने रामायणम् की कास्ट एंड क्रूर को शुभकामनाएं देते हुए अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया है और लिखा है-
-1793790426497.webp)
यह भी पढ़ें- आ गया Ramayana का फर्स्ट रिव्यू, रणबीर-यश से ज्यादा इस एक्टर की हुई तारीफ; बस फिल्म में रह गई ये कमी
रामायणम् की पूरी टीम को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति का प्रतिबिंब है और भारतीय फिल्मों के स्तर को ऊंचा उठाने का एक प्रयास है। इस नेक और दिव्य प्रयास के लिए मैं पूरी टीम को अपनी तरफ से हार्दिक और सकारात्मक शुभकामनाएं देता हूं। आइए, हम सब मिलकर इस बेहतरीन प्रयास का समर्थन करें, जो हमारी कहानियों, हमारी संस्कृति और हमारे गौरव को सामने लाता है, जय श्री राम।
My best wishes to the entire #Ramayana team. It’s not just a movie. It’s a representation of our culture and an attempt to raise the bar of Indian films. I wholeheartedly send my pure, positive wishes to the entire team for their divine attempt. Let’s all unite and come forward to support a pure attempt that carries our stories, our culture and our glory. Jai Sri Ram 🙏🏽 #RanbirKapoor @TheNameIsYash @Sai_Pallavi92 @iamsunnydeol @niteshtiwari22 @malhotra_namit @arrahman @HansZimmer @raviedubey @LaraDutta @Rakulpreet @vivekoberoi @AnupamPKher @MsKajalAggarwal
— Allu Arjun (@alluarjun) November 4, 2026
इस तरह से अल्लू अर्जुन ने रामायणम् फिल्म की रिलीज से पहले इसके समर्थन में अपनी बात रखी है। बता दें कि रामायणम् का बजट 4000 करोड़ रुपये है और एडवांस बुकिंग के मामले में ये मूवी अभी तक धमाकेदार प्रदर्शन करती दिख रही है।
अल्लू अर्जुन के अगली फिल्म
बात की जाए अभिनेता अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम राका है, जिसका निर्देशन जवान फिल्म डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले साल के अंत तक फिल्म राका को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।