विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रणबीर कपूर नहीं, Ramayana के 'परशुराम' बने ये एक्टर, 'सीता' के स्वंयवर में भी निभाई अहम भूमिका

Published: Sat, 07 Nov 2026 05:38 PM (IST)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायणम् (Ramayana) में परशुराम की भूमिका किसने निभाई थी, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

रामायण मूवी के परशुराम बना ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रामायण मूवी के परशुराम बना ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रणबीर नहीं थे रामायणम् के परशुराम


  2. परशुराम की भूमिका में दिखे धुरंधर एक्टर


  3. रणबीर जैसे थे एक्टर के डायलॉग-सीन्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) के कई सीन्स की चर्चा हो रही है। फिल्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम (Parashurama) के सीन को भी ऑडियंस ने पसंद किया और लोग इस पर बात कर रहे हैं।

फिल्म देखकर आपको लगेगा कि परशुराम का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने निभाया है, लेकिन ऐसा नहीं है। परशुराम की भूमिका किसी और अभिनेता ने निभाई थी। वो अभिनेता, जो माता सीता के स्वयंवर में भी नजर आया था।

रामायणम् में कौन था परशुराम?

रामायणम् में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर एक अहम सीन में भगवान परशुराम से मिलते हैं। इस सीन में रणबीर का चेहरा नजर आता है, लेकिन इस सीक्वेंस में उनके बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म में रणबीर के परशुराम रोल के लिए बॉडी डबल की भूमिका अभय अरोड़ा (Abhay Arora) ने निभाया था।

परशुराम बनकर हुए खुश

अभय अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी पुष्टि की है और परशुराम के कैरेक्टर में अपनी तस्वीरें शेयर कर कहा, "महाकाव्य रामायणम् के सबसे असाधारण किरदारों में से एक- भगवान विष्णु का एक अवतार भगवान परशुराम, एक ऐसा किरदार जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। इतने शक्तिशाली अवतार का किरदार निभाना मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। भारतीय सिनेमा के कुछ बेहतरीन और सबसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Abhay Arora (@abhay_arora___)

इसलिए रणबीर का चेहरा हुआ था यूज

अभय अरोड़ा ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में बताया, "रणबीर और मैंने बिल्कुल एक जैसी परफॉरमेंस दी है, एक जैसे डायलॉग बोले हैं और एक जैसे भाव दिखाए हैं। सब कुछ बिल्कुल एक जैसा था और हमने इसे एक साथ परफॉर्म किया। इसके पीछे क्रिएटिव सोच यह थी कि मेकर्स भगवान विष्णु के छठे और सातवें अवतार यानी भगवान परशुराम, भगवान राम और भगवान विष्णु के बीच का संबंध दिखाना चाहते थे। वे चेहरों की समानता दिखाना चाहते थे, इसलिए मेरे कास्ट होने से पहले ही यह फैसला ले लिया गया था।"

सीता के स्वयंवर में आए थे नजर

अभय अरोड़ा ने रामायणम् में सिर्फ परशुराम की ही भूमिका नहीं निभाई है, वो फिल्म के एक और अहम सीन में नजर आए हैं। माता सीता के स्वयंवर वाले सीन में अभय नजर आए थे। उन्होंने स्वयंवर वाले सीन्स की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि फिल्म में दो बार मुख्य भूमिका निभाना उनके लिए बड़ी बात थी।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Abhay Arora (@abhay_arora___)

आपको बता दें कि अभय अरोड़ा रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर में भी नजर आ चुके हैं। एक्टर ने बताया कि उन्होंने धुरंधर से पहले ही रामायणम् की शूटिंग पूरी कर ली थी। 

यह भी पढ़ें- 'यह मेरा आखिरी दशक है...' एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे रणबीर कपूर? बताई पहली फिल्म की प्लानिंग

यह भी पढ़ें- 20 साल पहले Salman Khan बनने वाले थे 'राम', 4000 करोड़ वाली नहीं...इस रामायण के मुरीद हैं भाईजान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।