विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह मेरा आखिरी दशक है...' एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे रणबीर कपूर? बताई पहली फिल्म की प्लानिंग

Published: Sat, 07 Nov 2026 05:27 PM (IST)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले एक स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया था, लेकिन यह अनुभव उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा है।

डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे रणबीर कपूर

डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे रणबीर कपूर

HighLights

  1. डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे रणबीर कपूर

  2. किस तरह की फिल्म बनाना चाहते हैं रणबीर?

  3. 'रामायण' में निभाई श्रीराम की भूमिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टिंग की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने वाले बॉलीवुड के बेहतरी अभिनेता रणबीर कपूर अब अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के बारे में सोच रहे हैं। फिलहाल वे नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) में भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं।

डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के लिए तैयार रणबीर कपूर

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कैमरे के पीछे जाने की अपनी योजनाओं के बारे में बात की। हालांकि उन्होंने अपनी पहली फिल्म की सभी बारीकियां अभी तय नहीं की हैं, लेकिन रणबीर को यह पता है कि वह किस तरह की कहानी सुनाना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि अपने मौजूदा एक्टिंग प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद, वह अगले दो-तीन सालों में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

यह भी पढ़ें- रामायणम् ने दूसरे ही 200 करोड़ की कमाई की पार, शुक्रवार को बनी नोट छापने की मशीन; UK में बनाया रिकॉर्ड

रणबीर को चैलेंजिंग लगा डायरेक्शन का काम

रणबीर ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले एक स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया था, लेकिन यह अनुभव उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा। लिखने के काम ने उन्हें उन लोगों के लिए एक नया सम्मान दिया है जो कहानियां रचते हैं और उन्हें पर्दे पर जीवंत करते हैं। उन्होंने एक निर्देशक होने की संतुष्टि के बारे में भी बात की, जहां उन्हें एक कहानी सुनाने के लिए अलग-अलग लोगों को एक साथ लाने का मौका मिलता है।

ranbir (18)

निर्देशन क्यों करना चाहते हैं रणबीर?

इस काम में उन्हें क्या पसंद है, इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ महीने पहले ही एक स्क्रिप्ट लिखना शुरू किया है और इसे बनाना बहुत मुश्किल काम है। मेरे मन में लेखकों और क्रिएटर्स के लिए बहुत सम्मान है। आप कोई चीज कैसे बनाते हैं? यह बहुत रोमांचक है, क्योंकि मेरा सच में मानना है कि एक म्यूजिशियन के बाद, अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे क्रिएटिव काम से एक खास तरह की खुशी (हाई) मिलती है, तो वह डायरेक्टर है।

एक एक्टर को मिलने वाली खुशी काफी सतही होती है, लेकिन एक डायरेक्टर जब कोई फिल्म बनाता है, चाहे वह अच्छी हो या बुरी, तो उसे एक कहानी सुनाने का मौका मिलता है। अपनी कहानी सुनाने के लिए इतने सारे लोगों को एक साथ लाना, अपने आप में एक बहुत ही खूबसूरत अनुभव है, और मुझे उम्मीद है कि मैं भी ऐसा कर पाऊंगा।

किस तरह की फिल्म डायरेक्ट करना चाहते हैं रणबीर ?

रणबीर अभी भी सोच रहे हैं कि डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म कैसी होगी, लेकिन उन्हें इस बात का अच्छा आइडिया है कि वह किस तरह की कहानियां बताना चाहते हैं। उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्मों में लाइफ इज ब्यूटीफुल, इट्स अ वंडरफुल लाइफ और राजकुमार हिरानी की फिल्मों का जिक्र किया और कहा कि वह एक फैमिली ड्रामा बनाना चाहेंगे जो लोगों को एक अच्छा और फील-गुड एक्सपीरियंस दे।

ramayana (70)

उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने एक्टिंग करियर और डायरेक्शन के बीच कैसे संतुलन बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं साल में सिर्फ 100-125 दिन काम करता हूं; मेरे पास कहानियां लिखने के लिए काफी समय होता है। मैं कभी इतना व्यस्त नहीं रहा, न ही कभी इतना कमिटेड रहा हूं। अब तक ऐसा होता था कि एक फिल्म पूरी हुई, तो दूसरी पर काम शुरू कर दिया। लेकिन मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर यह मेरा आखिरी दशक है'।

रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

'रामायण: पार्ट वन' (Ramayana: Part 1) के बाद, रणबीर 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं और यह 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। इसके अलावा, उनके पास संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली 'एनिमल पार्क' है और फिर 2028 के लिए 'रामायण: पार्ट 2' भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- 20 साल पहले Salman Khan बनने वाले थे 'राम', 4000 करोड़ वाली नहीं...इस रामायण के मुरीद हैं भाईजान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।