1400 करोड़ी Ramayana का नया गाना रिलीज, आंखें बंद करते ही अलग दुनिया में ले जाएगा 'रघुनंदन' का भक्ति गीत
रामायणम् की सफलता के बीच मेकर्स ने फिल्म से नया गाना रिलीज कर दिया है, जो प्योर मैजिक है। श्रीराम ...और पढ़ें

रामायणम् का नया भक्ति गीत हुआ रिलीज/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
1400 करोड़ कमाने के बाद रामायणम् का नया गाना रिलीज
श्रीराम की भक्ति से परिपूर्ण गाना सुन लोग हुए मंत्रमुग्ध
गाने की एक-एक लाइन भक्तिसागर में डुबो देगी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 'श्रीराम' की भक्ति में पूरा देश रम चुका है। रणबीर कपूर की 5 नवंबर को दीवाली पर रिलीज हुई फिल्म रामायणम् (Ramayana) देश के साथ-साथ विदेशी भूमि पर भी सफलता का परचम लहरा चुकी है। भारत में जहां मूवी ने लगभग 792 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया, तो वहीं ग्लोबली रामायणम् का कलेक्शन 1400 करोड़ से ऊपर का हो चुका है।
माइथोलॉजिकल फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बीच अब हाल ही में मेकर्स ने रामायणम् से 'श्री राम' की भक्ति से जुड़ा एक ऐसा नया गाना रिलीज किया है, जो आपको एकांत में सुनने पर एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा।
पल भर में मन मोह लेगा रामायणम् का नया गाना
ए.आर.रहमान के कंपोजिशन में बने नए गाने भले ही दर्शकों को कुछ रास न आए हों, लेकिन दिलजीत दोसांझ-कैलाश खेर की आवाज में गाई हनुमान चालीसा लोगों को बेहद पसंद आई थी। अब हनुमान चालीसा के बाद मेकर्स ने एक और नया गाना रामायणम् का रिलीज किया है, जिसका टाइटल हैं 'ओ राघो'। इस गाने के शुरुआती म्यूजिक और लिरिक्स में किया गया श्री राम के शक्तिशाली और कोमल स्वभाव का वर्णन आपका दिल जीत लेगा।
रणबीर कपूर की रामायणम् का ये एक ऐसा गीत है, जो अगर आपने आंखें बंद करके सुना तो 3 मिनट तक आपको ये भक्ति से परिपूर्ण कर देगा। हो सकता है कि अगले साल दीवाली पर हर किसी के घर रघुनंदन-कौशल्या पुत्र का ये ही गीत बजे।

ऋषभ रघुवंशी ने दी मधुर आवाज
जहां रामायणम् के लगभग सभी गानों का कंपोजिशन ए.आर.रहमान ने किया, तो वहीं ओ राघो को शुभम शिरुले ने कंपोज किया। गाने के लिरिक्स डॉ.कुमार विश्वास ने लिखे और इसे सिंगर और कंपोजर ऋषभ रघुवंशी ने अपनी सुरीली आवाज में गाया। ऋषभ रघुवंशी इससे ओ राघो से पहले माया है जग माया है, यारा मेरे, इल्हाम और ये रात जैसे चर्चित गीत भी गाए हैं।
ओ राघो गाना सोशल मीडिया पर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है ये रामायणम् का अब तक का सबसे बेस्ट गाना है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जो लोग कह रहे हैं कि ये गाना अच्छा नहीं है, वो एक बार आंखें बंद करो, कानों में हेडफोन लगाओ और ये गाना सुनो। अगर लिरिक्स सुनकर दिमाग अंदर तक न झन्ना जाए तो कहना।" अन्य यूजर ने लिखा, "मेकर्स को सबसे पहले रामायणम् का ये गीत ही रिलीज करना चाहिए था।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।