4000 करोड़ की Ramayana का दशहरा से होगा 'शंखनाद', नए पोस्टर के साथ मेकर्स का बड़ा एलान
नवरात्र के पहले दिन अपकमिंग फिल्म रामायणम् पार्ट-1 को लेकर मेकर्स की तरफ से एक बड़ा एलान किया गया है।

रामायणम् पर आया अपडेट- (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रामायणम् पार्ट-1 पर आया लेटेस्ट अपडेट
मेकर्स ने शेयर किया एक और नया पोस्टर
दशहरे पर रामायणम् को लेकर होगी बड़ी शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायणम् पार्ट-1 को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। निर्माता नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़े के बजट में बनने वाली इस पौराणिक फिल्म का एक नया पोस्टर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है।
इतना ही नहीं नवरात्र के पहले दिन के शुभ अवसर पर मेकर्स ने रामायणम् (Ramayana) की एडवांस बुकिंग का भी एलान किया है, जोकि आने वाले दशहरा से शुरू होगी। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं-
दशहरा से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
नवरात्रि के पहले खास दिन के मौके पर रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साईं पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के भव्य अवतार में रॉकिंग स्टार यश का नया असेंबल पोस्टर जारी किया है। साथ ही घोषणा की है कि दो पार्ट वाली इस महाकाव्य के पार्ट 1 को दुनियाभर में 5 नवंबर 2026 रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 39 साल बाद फिर साथ नजर आएगी Ramayana के राम- सीता की जोड़ी, फिल्म में पति-पत्नी के तौर पर आएंगे नजर
On the auspicious occasion of Navratri, we celebrate the beginning of a new era. Yeh Ram ke Yug ka Aarambh hai. 🏹 Namit Malhotra’s Ramayana Part 1: In cinemas WORLDWIDE, across all premium formats, from 5th November. Advance bookings open on Dussehra. https://t.co/pKLvArFQCg
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) October 11, 2026
वही फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा के मौके पर शुरू होने वाली है। इस घोषणा का समय भी खास मायने रखता है, क्योंकि नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस खुलासे के साथ फिल्म के थिएट्रिकल सफर की शुरुआत होती है, और संदेश जो कहता है कि "ये राम के युग का आरंभ है", ऐसे जश्न की शुरुआत का संकेत देता है जो फिल्म की दुनिया भर में रिलीज तक बढ़ता ही जाएगा।
एडवांस बुकिंग को लेकर नया चलन
रामायणम्: पार्ट 1 की एडवांस बुकिंग इस दशहरे के मौके से शुरू होगी, और इस तरह से काउंटडाउन शुरू होने पर दर्शकों को एक और माइलस्टोन को हासिल करने का मौका मिलेगा। बता दें कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग विंडो रिलीज से करीब दो सप्ताह पहले ओपन की जा रही है। अमूनन ये काम रिलीज से हफ्ते भर देखने को मिलता है।
