दीवाली के पहले ही रिलीज हो जाएगी रणबीर कपूर की Ramayana? इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' की भारत में रिलीज डेट सामने आ गई है। इसका पेड प्रिव्यू पहले जारी किया जाएगा।

भारत में कब रिलीज होगी रामायण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण (Ramayana) को लेकर काफी चर्चा है। इस बात में कोई डाउट नहीं कि रामायण: पार्ट वन इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। अब जानकारी मिली है कि इसकी भारत में रिलीज डेट भी तय हो गई है।
भारत में कब रिलीज होगी रामायण?
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के पेड प्रीव्यू भारत में 4 नवंबर को होंगे। इसके बाद 5 नवंबर को इसे आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा।
-1791448411394.webp)
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत के बाहर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य पूर्व, जर्मनी, बाकी यूरोप और लैटिन अमेरिका में यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी। वहीं, यूके, दक्षिण अफ्रीका और मॉरिशस में इसके लिए 6 नवंबर की तारीख तय की गई है।
इन देशों में भी होगी रिलीज?
हालांकि चीन, जापान, साउथ कोरिया, ताइवान और हांगकांग ने अभी अपने वहां की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। पिंकविला के अनुसार, इन जगहों की डेट्स दुनियाभर में रिलीज होने के समय वाली डेट के साथ ही कर सकते हैं। या फिर बाद में रिलीज करने का फैसला भी हो सकता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये डेट्स अभी पूरी तरह से पक्की नहीं हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। ग्लोबल रिलीज प्लान पर अभी काम चल रहा है। रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म दो हिस्सों में बन रही है और इसका दूसरा भाग, 'रामायण: पार्ट टू', दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
