Ramayana: 80s के 'भगवान राम' अब निभाएंगे 'राजा दशरथ' का किरदार, जारी हुआ अरुण गोविल का दमदार पोस्टर
80 के दशक की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब नितेश तिवारी की 'रामायण' में राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे।

राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल
HighLights
अरुण गोविल निभाएंगे राजा दशरथ का किरदार
रामानंद सागर की 'रामायण' में बने थे राम
रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में रमानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayana) में राम का किरदार निभाकर अरुण गोविल (Arun Govil) घर-घर मशहूर हो गए। उनके इस रोल के लिए लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। वहीं कुछ को उनमें अपने भगवान राम नजर आते हैं।
एक्टर आने वाले दिनों में नीतेश तिवारी की 'रामायण'में राम के पिता दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर कपूर ने इसमें राम का रोल निभाया है। हाल ही में रामायण के मेकर्स ने राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का एक खास पोस्टर जारी किया है। यह अनुभवी एक्टर के करियर में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
मेकर्स ने शेयर किया रामायण का नया पोस्टर
पोस्टर में अरुण गोविल एक किंग की तरह राजा के सिंहासन पर बैठे हुए हैं। इस पोस्टर से अनुभवी अभिनेता और इस महान महाकाव्य के बीच एक मजबूत जुड़ाव सामने आया है, क्योंकि अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर उसे अमर बना दिया था।
View this post on Instagram
मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा,'उन्होंने एक पीढ़ी के लिए राम के किरदार को जीवंत किया था। अब, वे अयोध्या के राजा के तौर पर रामायण की दुनिया में लौट रहे हैं। राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल।'
राजा दशरथ के रोल में आएंगे नजर
यह खुलासा उन दर्शकों के लिए एक दिलचस्प बदलाव है जिन्होंने बड़े होते हुए उन्हें राम के रूप में देखा और अब वह उसी किरदार के पिता की भूमिका निभा रहे हैं जिसे उन्होंने आइकॉनिक बनाया था।
-1791355968472.webp)
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा 8 बार ऑस्कर जीतने वाली कंपनी DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनाई जा रही 'रामायण' को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर आएगा।
