विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नेगेटिव मार्केटिंग करवाई, पैसे खिलाए...' अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' के प्रोड्यूसर ने रामायण की टीम पर लगाए आरोप

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:11 AM (GMT+05:30)

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के निर्माता प्रकाश महोबिया ने आरोप लगाया है कि उनकी फिल्म को मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया बॉक्स ऑफिस पर असफलता का कारण बनी।

महाकाव्य रामायण की हुई नेगेटिव मार्केटिंग

महाकाव्य रामायण की हुई नेगेटिव मार्केटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर 'रामायण' (Ramayana) की चर्चा के बीच माइथोलॉजिकल ड्रामा पर आधारित एक और फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' है। ये 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

हालाकि, रिलीज से पहले ही कास्टिंग को लेकर इसे काफी ज्यादा नेगेटिव रिव्यूज का सामना करना पड़ा और बॉक्स ऑफिस पर भी ये एकदम फिसड्डी निकली।

प्रोड्यूसर ने क्या लगाए आरोप?

अब 'इंडिया टुडे' के साथ एक इंटरव्यू में, फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश महोबिया ने इस पर अपना बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' को लेकर नेगेटिव कमेंट्स एक कैंपेन का हिस्सा हैं

Makavya

प्रकाश ने दावा किया कि टीम अब इसे री- रिलीज करने की योजना बना रही है। प्रकाश ने आरोप लगाया कि यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स के बीच फिल्म के बारे में नेगेटिव बातें फैलाई गईं, जिसकी वजह से कई लोगों ने इसे देखा भी नहीं

क्या वाकई नेगेटिव मार्केटिंग हुई?

उन्होंने कहा, 'शुरू से ही नेगेटिव मार्केटिंग की गई। हमें अपने दर्शकों तक पहुंचने का मौका ही नहीं मिला। जिन लोगों ने हमारी फिल्म देखी, उन्हें यह बहुत पसंद आई। लेकिन अगर वे इसे देख ही नहीं पाए, तो वे अपनी राय कैसे बना सकते हैं?'

Ranbir

उन्होंने आगे कहा, 'हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इसी विषय पर दूसरी फिल्में भी आ रही हैं, जो बड़े बजट की फिल्में हैं। जहां तक हमें पता है, यूट्यूबर्स, इन्फ्लुएंसर्स और दूसरे लोगों को नेगेटिव मार्केटिंग के कई मौके दिए गए हैं। वे गलत जानकारी फैला रहे हैं और लोगों से हमारी फिल्म न देखने के लिए कह रहे हैं।'

अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा, देव शर्मा और रजनीश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिलीज से पहले, सीता के रोल के लिए अंजलि को कास्ट करने और फिल्म के वीएफएक्स (VFX) को लेकर इसे काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana के सेट पर लगी भीषण आग, फिल्म सिटी में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- रावण की लंका में वो राक्षसी कौन थी, जिसने परछाई बनकर की माता सीता की रक्षा? पढ़ें रामायण का अनसुना प्रसंग