विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana में राम का भाग्य बदलने वाली 'कैकेयी' और 'मंथरा' की झलक रिलीज, लारा दत्ता-शीबा चड्ढा के चेहरे पर दिखा दंभ

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:43 PM (GMT+05:30)

नमित मल्होत्रा की 'रामायण' (Ramayana) से लारा दत्ता के किरदार 'कैकेयी' और शीबा चड्ढा के किरदार 'मंथरा' के पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं।

'रामायण' से सामने आया कैकेयी का पोस्टर

'रामायण' से सामने आया कैकेयी का पोस्टर 

HighLights

  1. 'रामायण' से सामने आया कैकेयी का पोस्टर 

  2. 'मंथरा' बनी शीबा चड्ढा की झलक भी आई सामने

  3. दीवाली 2026 पर रिलीज होगी फिल्म 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण के मेकर्स नमित मल्होत्रा ने फिल्म से रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा के कैरेक्टर पोस्टर्स से पर्दा उठा दिया है। यह पोस्टर महाकाव्य के दो अहम किरदारों को सामने लाते हुए उन घटनाओं की तरफ इशारा करता है कि कैसे ये भगवान राम का भाग्य हमेशा के लिए बदल देंगी।

'कैकेयी' और 'मंथरा' की झलक आई सामने

रामायण (Ramayana) के मेकर्स ने फिल्म के दो बेहद अहम किरदारों के दो नए कैरेक्टर पोस्टर्स को रिलीज कर दिया है। बता दें कि यह रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता (Lara Dutta), और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा (Sheeba Chadha) के कैरेक्टर पोस्टर्स हैं, जिसमें दर्शक इस महाकाव्य के दो बहुत ही खास किरदारों से रूबरू हो पा रहे हैं।

ramayanam

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा पर इनकम टैक्स का एक्शन, ऑफिस में पड़ा छापा!

पोस्टर्स ने कहानी के टर्निंग प्वाइंट की ओर इशारा किया है। रानी कैकेयी की दो इच्छाएं जो राजा दशरथ और उनके बेटे भगवान राम के लिए सब कुछ बदल देती हैं, वहीं रानी के इस कदम के पीछे मौजूद मंथरा की बातें होती हैं, जो ऐसी घटनाओं का सिलसिला शुरू करती है, जिससे पूरे राज्य का भविष्य बदल जाता है।

अरुण गोविल के राजा दशरथ के किरदार का पोस्टर भी आउट

यह दोनों नए पोस्टर्स अरुण गोविल के राजा दशरथ के रूप में जारी किए गए पोस्टर के बाद सामने आए हैं। अरुण गोविल जिन्होंने कई पीढ़ियों के दिलों में भगवान राम के रूप में टीवी पर अपनी पहचान बनाई, वह अब अयोध्या के राजा दशरथ के रूप में रामायम की दुनिया के जरिए लौट रहे हैं।

पोस्टर में शाही अंदाज में लारा दत्ता के कैकेयी अवतार को पेश किया गया है, जिसमें शानदार पारंपरिक पोशाक और गहनों में वह अयोध्या की रानी के तौर पर नजर आ रही हैं। वहीं, शीबा चड्ढा का मंथरा के किरदार में लुक बेहद अलग है, जिसमें वे अपने हाथों में अपनी कुछ चीजें पकड़ी हुईं नजर आ रही हैं।

ramayanam 4

मेकर्स ने पोस्टर्स को शेयर करते हुए लिखा, 'एक रानी। एक मां। पिता के प्यार को धोखा देने वाली दो इच्छाएं, जो राम के भाग्य को हमेशा के लिए बदल देंगी। एक भरोसेमंद साथी। एक शातिर दिमाग, जिसकी फुसफुसाहट एक मां के प्यार को पूरे राज्य के सबसे काले दौर में बदल देगी। रानी कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता।
मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा'।

रामायण के बारे में

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायण को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम, साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता, रॉकिंग स्टार यश (Yash) रावण, सनी देओल (Sunny DEOL) हनुमान और रवि दुबे (Ravi Dubey) लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायण' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- दीवाली के पहले ही रिलीज हो जाएगी रणबीर कपूर की Ramayana? इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक