विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4000 करोड़ी Ramayana की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा पर इनकम टैक्स का एक्शन, ऑफिस में पड़ा छापा

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:02 PM (GMT+05:30)

रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होहा (Namit Malhotra) के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स के छापा पड़ने की खबर आ रही है।

नमित मल्होत्रा के घर पर IT रेड। फोटो क्रेडिट- एक्स

नमित मल्होत्रा के घर पर IT रेड। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. नमित मल्होत्रा के ऑफिस पर IT की रेड

  2. विदेशी लेन-देन से जुड़े मामले की खबर

  3. रामायण पर खर्च हो रहे हैं 4000 करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों से एक शॉकिंग खबर आ रही है। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) का छापा पड़ा है।

एक ओर नमित मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म रामायण (Ramayana) की रिलीज की तैयारी में जुटे थे, दूसरी ओर उन पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्शन लिया है। 7 अक्टूबर को मुंबई स्थित नमित की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के ऑफिस पर IT की रेड पड़ी।

नमित मल्होत्रा के ऑफिस में तलाशी

CNBC-TV18 के मुताबिक, इनकम टैक्स की तरफ से बुधवार को यह एक्शन लिया गया। इसकी वजह लेन-देन से जुड़ा है। दरअसल, नमित मल्होत्रा के ऑफिस में तलाशी विदेशी रेमिटेंस (विदेश से भेजे गए पैसे) से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, जांच के दायरे में आए खास ट्रांजैक्शन या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई के बड़े दायरे के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

जैसे ही फिल्मी गलियारों में नमित मल्होत्रा के घर-ऑफिस पर इनकम टैक्स के छापे की खबर आई, वैसे ही कंपनी के स्टॉक पर बुरा असर पड़ा। कहा जा रहा है कि प्राइम फोकस के शेयर 8 प्रतिशत गिर गए हैं। 

Namit Malhotra

रामायण के सेट पर भी लगी थी आग

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रामायण में शूर्पणखा की भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के घर पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ने की खबर आई थी। खैर, कुछ दिन पहले मुंबई के फिल्म सिटी में रामायण के सेट पर आग भी लग गई थी।

रामायण पर भारी-भरकम खर्च

रामायण बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म है जो अगले महीने दीवाली के दिन के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। इसका दूसरा पार्ट 2027 में आएगा। फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट है। कहा जा रहा है कि रामायण के दोनों पार्ट पर मेकर्स 4000 करोड़ रुपये का खर्च कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 2500 करोड़ कम हुई Shah rukh Khan की नेटवर्थ, फिर भी हैं सबसे अमीर स्टार; अमिताभ-सलमान का नाम भी शामिल

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana के VFX की आलोचना पर Ranbir Kapoor का करारा जवाब, कहा- 'जिन्हें CGI पता भी नहीं, वो भी...'