विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आ गया 4000 करोड़ी Ramayana का इंग्लिश ट्रेलर, लिप-सिंक ने लोगों को किया कन्फ्यूज; रिलीज डेट पर भी लगी मुहर

Published: Thu, 06 Aug 2026 10:22 AM (IST)

Ramayana English Trailer: रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण का ट्रेलर अब इंग्लिश में रिलीज किया गया है। लोग कैसा रिएक्शन दे रहे हैं, जानिए...

रामायण के इंग्लिश ट्रेलर ने लोगों को किया दंग। फोटो क्रेडिट- एक्स

रामायण के इंग्लिश ट्रेलर ने लोगों को किया दंग। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का हिंदी ट्रेलर रिलीज होते ही दुनियाभर में छा गया था। फिल्म में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और अरुण गोविल समेत सभी कई सितारों के लुक से भी पर्दा उठा था। 

हिंदी ट्रेलर की सफलता के एक हफ्ते बाद अब मेकर्स ने रामायण का इंग्लिश ट्रेलर (Ramayana English Trailer) भी जारी कर दिया है। इंग्लिश ट्रेलर के साथ यह भी रिवील किया गया है कि फिल्म कब दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रामायण का इंग्लिश ट्रेलर हुआ आउट

5 अगस्त की रात को ग्लोबल ऑडियंस के लिए रामायण के मेकर्स ने इंग्लिश ट्रेलर जारी किया। 4 मिनट के ट्रेलर को इंग्लिश में भी काफी सराहा जा रहा है। यश, अरुण गोविल और रणबीर कपूर की इंग्लिश में डायलॉग डिलीवरी देखने लायक है। ऐसा लगता है कि उन्होंने फिल्म को इंग्लिश में भी शूट किया है। हालांकि, इसे डब बताया जा रहा है।

यूजर्स का कैसा है रिएक्शन?

फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग ट्रेलर को हिंदी से भी ज्यादा बेहतर और दमदार बता रहे हैं, साथ ही लिप-सिंक को बेहतर बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग डायलॉग डिलीवरी और लिप-सिंक को लेकर कन्फ्यूज है। लोग सवाल कर रहे हैं कि यह AI से बना है या फिर VFX से। दूसरी ओर, कुछ लोग इंग्लिश ट्रेलर को नापसंद भी कर रहे हैं।

 

रामायण की रिलीज डेट 

खैर, रामायण का इंग्लिश ट्रेलर इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस ट्रेलर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है। रामायण दुनियाभर के सिनेमाघरों में 6 नवंबर को रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म को दीवाली पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह दो दिन पहले ही बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 

यह भी पढ़ें- 'बीफ खाने वाला घटिया...'रणबीर कपूर के Ramayana में राम के किरदार पर भड़कीं निकिता रावल, उठाई माफी मांगने की मांग

यह भी पढ़ें- रामायण के लिए कम हैं 10 पार्ट, रिलीज से पहले Ranbir Kapoor ने खोला राज, सीक्वल पर भी दिया अपडेट