Ramayana के VFX को मिली रही आलोचना पर भड़के 'कुंभकरण', कहा- AI और CGI में अंतर नहीं पता...
रामायणम् में कुंभकरण का किरदार निभाने वाले अभिनेता फैसल मलिक (Faisal Malik) ने इसके VFX की आलोचना पर रिएक्शन दिया है।

रामायणम् की आलोचना करने पर क्या बोले फैसल मलिक। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
रामायणम् के VFX आलोचना पर बोले फैसल मलिक
फैसल मलिक ने रामायणम् में निभाया कुंभकरण का रोल
फैसल ने हॉलीवुड फिल्मों से की रामायणम् की तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् (Ramayana) में कुंभकरण का किरदार निभाने वाले अभिनेता फैसल मलिक (Faisal Malik) ने वीएफएक्स को मिल रही आलोचनाओं पर रिएक्शन दिया है।
4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी रामायणम् के वीएफएक्स की तुलना AI से की गई थी। कुछ लोगों ने वीएफएक्स का मजाक उड़ाया। अब इन आलोचनाओं पर फैसल मलिक ने रिएक्ट किया और रामायणम् को वीएफएक्स पर आधारित फिल्म ही बता दिया।
रामायणम् 2 में होगा कुंभकरण का शानदार सीन
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में फैसल मलिक ने कहा, "ज्यादातर शूटिंग अलग से की गई है, लेकिन फिल्म के दूसरे हिस्से में मेरे कुछ अहम सीन हैं। हमने देखा कि रावण, कुंभकर्ण के हाथ पर चलकर उसे आशीर्वाद देता है। इस हिस्से को अलग से शूट किया गया था, जिसमें उसकी आंखों, चेहरे और शरीर की गतिविधियों का खास ध्यान रखा गया।
फैसल मलिक ने आगे कहा, "हमने 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'अवतार' जैसी फिल्मों के 'मेकिंग' वीडियो देखे थे, लेकिन यहां हमें खुद इस शानदार प्रक्रिया का हिस्सा बनने का मौका मिला। मुझे लगता है कि आने वाले समय में भारतीय सिनेमा में इससे भव्य कुछ और देखने को नहीं मिलेगा।"

आलोचकों पर फैसल मलिक की दो टूक
रामायण के विजुअल्स की आलोचना करने वालों पर फैसल ने कहा, "एक सीन पर हजारों लोगों का काम करना, जिसमें विदेशी क्रू भी शामिल है, वाकई कमाल की बात है। एक किरदार और एक सीन के लिए कई टीमें मिलकर काम करती हैं और महीनों तक चीजों को बेहतर बनाने में जुटी रहती हैं। आलोचना करना और यह कह देना कि 'यह तो AI है', बहुत आसान है। लेकिन सच तो यह है कि ज्यादा लोग CGI और AI के बीच का फर्क ही नहीं समझते।"
रामायणम् का कलेक्शन
रणबीर कपूर स्टारर पौराणिक फिल्म रामायणम् दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 23 दिनों में ही 1800 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- दुनियाभर ने जपा 'राम नाम', Ramayana ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कर दिखाया कमाल; 22वें दिन दनादन हुई धनवर्षा
यह भी पढ़ें- Ramayana के 'विश्वामित्र' को मिला था 'भगवान राम' के पिता का रोल, पिता की फटकार के बाद दिया था ऑडिशन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।