Ramayana के कुंभकर्ण ने IMDb पर मारी बाजी, यश को पछाड़कर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहे 'प्रहलाद चाचा'
OTT सीरीज 'पंचायत' (Panchayat) में 'प्रहलाद चाचा' के रूप में मशहूर हुए अभिनेता फैसल मलिक ने हाल ही में 'रामायण' में कुंभकर्ण के किरदार में देखा गया।
-1795352876945_m.webp)
'रामायण' में फैसल ने निभाया 'कुंभकर्ण' का किरदार
HighLights
'रामायण' में फैसल ने निभाया 'कुंभकर्ण' का किरदार
एक्टर ने शूटिंग के दिनों की बताई दिलचस्प बात
यश के साथ काम करने का एक्सपीरियंस किया शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) में पंचायत सीरीज के 'प्रहलाद चाचा' यानी फैसल मलिक ने कुंभकर्ण का किरदार निभाया। अब हाल ही में उन्होंने इस किरदार के बारे में कुछ दिलचस्प बात बताई। इस वक्त वे IMDb की वीकली लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे हैं।
फैसल मलिक ने फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए बताया कि कुंभकर्ण का किरदार निभाने के लिए उन्हें अभिनय के पारंपरिक तरीकों को भूलना पड़ा। फिल्म में उनके बड़े भाई रावण का किरदार निभा रहे यश (Yash) के साथ काम करने के अनुभव को मलिक ने 'जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव' बताया है।
IMDb पर नंबर 1 बने एक्टर
यह अभिनेता IMDb की वीकली लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि पर्दे पर उनके भाई रावण का किरदार निभाने वाले यश (Yash) दूसरे स्थान पर हैं।

OTT सीरीज 'पंचायत' में डिप्टी प्रधान प्रह्लाद चा के किरदार के लिए मशहूर अभिनेता कहते हैं, 'यह फिल्म काफी हद तक VFX पर आधारित है, न कि कोई सामान्य एक्टिंग वाली फिल्म। इसलिए, मुझे एक्टिंग के पारंपरिक तरीकों को भूलना पड़ा, क्योंकि इसमें काम करने का एक खास तरीका होता है। इसके लिए टीम ने हमें ट्रेनिंग दी, जो कि बहुत महत्वपूर्ण था'।
यश के साथ काम करने का रहा बेहतरीन एक्सपीरियंस
फिल्म में, यश (Yash) के साथ उनके कुछ अहम सीन हैं। इस प्रक्रिया के बारे में बताते हुए वे कहते हैं, 'ज्यादातर शूटिंग अलग से की गई है, लेकिन दूसरे भाग में उनके साथ मेरे कुछ बहुत महत्वपूर्ण सीन हैं। हमने रावण को कुंभकर्ण के हाथ पर चलते हुए और उसे आशीर्वाद देते हुए देखा था; इसे अलग से शूट किया गया था, जिसमें आंखों, चेहरे और शरीर की गतिविधियों का खास ध्यान रखा गया। हमने 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'अवतार' की मेकिंग वीडियो देखी थीं, लेकिन यहां हमें खुद इस शानदार प्रोसेस का हिस्सा बनने का मौका मिला। मुझे लगता है कि आने वाले समय में, भारतीय सिनेमा में इससे भव्य कुछ और देखने को नहीं मिलेगा'।
-1795353143548.webp)
वायरल मीम्स पर दिया रिएक्शन
फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स पर वे कहते हैं, 'लोग मुझे रील्स में टैग कर रहे हैं, खास तौर पर मेरी एंट्री वाले सीन को, जिस पर लाखों व्यूज आए हैं। 'पंचायत' के लिए भी मुझे बहुत प्यार मिला था, लोगों ने उस पर भी रील्स और मीम्स बनाए थे। लेकिन अब लोग सिनेमाघर में जाकर उसे रिकॉर्ड करने की मेहनत कर रहे हैं और इंस्टाग्राम पर उसकी बाढ़ सी आ गई है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है। बहुत प्यार मिल रहा है, भर-भर कर'।
'रामायण' के बारे में
नमित मल्होत्रा की एपिक फिल्म रामायण (Ramayana) ने 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकारों ने काम किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।