विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singham Again के ट्रेलर में 'रामायण' के सीन देखकर खड़े हुए फैंस के रोंगटे, अक्षय बने गरुण, कौन बना हनुमान?

Published: Mon, 07 Oct 2024 03:19 PM (GMT+05:30)

साल की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again Trailer) का ट्रेलर आखिरकार आउट हो गया है। एक्शन से भरपूर ...और पढ़ें

सिंघम अगेन के ट्रेलर में दिखी रामायण। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सिंघम अगेन के ट्रेलर में दिखी रामायण। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 1 नवंबर को रिलीज होगी सिंघम अगैन
  2. भूल भुलैया 3 से टकराएगी सिंघम अगैन
  3. सिंघम अगैन का रामायण से कनेक्शन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again Trailer Twitter Reaction: साल की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज के 25 दिन पहले ही जारी कर दिया गया है। पहले से ही तय था कि फिल्म में एक्शन की जरा भी कमी नहीं होगी, लेकिन ट्रेलर में शॉकिंग ट्विस्ट रामायण (Ramayana) से कनेक्शन रहा।

रोहित शेट्टी ने अपनी मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन में किरदारों को जिस तरह प्रस्तुत किया और उसका कनेक्शन रामायण से दिखाया, वो देख फैंस की आंखें भी फटी की फटी रह गई हैं। सोशल मीडिया पर सिंघम अगेन के 5 मिनट के ट्रेलर ने तूफान ला दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि फैंस ट्रेलर को लेकर कैसा रिएक्शन दे रहे हैं।

रामायण से सिंघम अगेन का कनेक्शन

सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी ने सभी किरदारों को रामायण के कैरेक्टर से प्रेरित दिखाया है। इस चीज ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। एक यूजर ने सिंघम अगेन की आदिपुरुष के साथ तुलना करते हुए कहा, "रोहित शेट्टी ने 5 मिनट में ओम राउत से बेहतर रामायण दिखाई है।" एक और ने कहा कि उसके रोंगटे खड़े हो गए हैं। ट्रेलर में वीएफएक्स के जरिए रामायण की झलक दिखाई गई है, जो टेलर का बेस्ट पार्ट है।

यह भी पढ़ें- Singham Again Trailer: 'ट्रेलर है या बवाल,' सिंघम अवतार में अजय देवगन की धांसू एंट्री, दीपिका को देख कहेंगे WOW

अक्षय कुमार की एंट्री है धांसू

सिंघम अगेन के ट्रेलर के आखिर में अक्षय कुमार की हेलीकॉप्टर से एंट्री दिखाई गई है। एक यूजर ने कहा, "इस पर एक मास हिस्टीरिया लिखा हुआ है, सिंगल स्क्रीन पागल हो जाएंगे। जब बड़े पैमाने पर प्रस्तुति की बात आती है तो रोहित शेट्टी अभी भी बॉलीवुड में सबसे अच्छे निर्देशक हैं और अक्षय कुमार को अपने ओरिजनल स्टाइल में फ्रेम में प्रवेश करते देखना अच्छा था।

दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल

यूं तो सिंघम अगेन के ट्रेलर में सभी की परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया, लेकिन दीपिका पादुकोण की एक्टिंग से फैंस कुछ खास खुश नहीं हुए। एक यूजर ने कहा, "मैं हेटर की तरह साउंड नहीं करना चाहता हूं लेकिन जैसी उम्मीद थी कि पति-पत्नी की जोड़ी सबसे कमजोर और इरिटेटिंग है।" एक और यूजर ने उनसे बेहतर अर्जुन कपूर की परफॉर्मेंस को बताया। 

Deepika Padukone

सिंघम अगेन की कास्ट

सिंघम अगेन के 5 मिनट के ट्रेलर में रोहित शेट्टी ने जिस तरह रामायण से लिंक करके किरदारों को प्रस्तुत किया है, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। किन किरदारों को रामायण के किन कैरेक्टर्स के तौर पर प्रस्तुत किया गया है, जानिए यहां...

राम- अजय देवगन

सीता- करीना कपूर

लक्ष्मण- टाइगर श्रॉफ

हनुमान- रणवीर सिंह

गरुण- अक्षय कुमार

रावण- अर्जुन कपूर

यह भी पढ़ें- Singham Again से Deepika Padukone की न्यू बॉर्न का हुआ डेब्यू, रणवीर सिंह ने बताया क्या है बेटी का नाम