Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पहले लक्ष्मण का किरदार भी निभा चुके हैं रामायण के 'राम' अरुण गोविल, देखें- कुछ ऐसा था लुक

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Sun, 26 Apr 2020 02:52 PM (IST)

    Arun Govil Films अरुण गोविल को पूरा देश रामायण के राम की वजह से जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार बार उन्होंने लक्ष्मण का किरदार भी निभाया था। ...और पढ़ें

    पहले लक्ष्मण का किरदार भी निभा चुके हैं रामायण के 'राम' अरुण गोविल, देखें- कुछ ऐसा था लुक

    नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन में रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण हो रहा है, जिसके बाद से इसके पात्र खबरों में हैं। रामायण के एक्टर्स के बारे में अब कई तरह की जानकारी सामने आ रही है और शूटिंग के दौरान की बातें भी पता चल ही हैं। इसी बीच, सबसे ज्यादा चर्चा अरुण गोविल की है, जिन्होंने सीरियल में राम का किरदार निभाया था। अरुण गोविल को रामायण के राम के रूप में जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस राम ने एक बार पर्दे पर लक्ष्मण का किरदार भी निभाया है। ऐसे में जानते हैं आखिर कब अरुण गोविल लक्ष्मण के रुप में पर्दे पर नज़र आए थे...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म में बने थे लक्ष्मण

    अरुण गोविल ने लक्ष्मण का किरदार किसी टीवी सीरियल में नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर यानी फिल्म में निभाया था। इस फिल्म का नाम लव कुश, जो साल 1997 में रिलीज हुई थी और फिल्म में सुपरस्टार जीतेंद्र अहम किरदार निभा रहे थे। जीतेंद्र स्टारर इस फिल्म में अरुण गोविल का ज्यादा लंबा रोल नहीं मिला और उन्होंने इसमें रामायण के पात्र लक्ष्मण का किरदार निभाया। इस फिल्म में सुपरस्टार जीतेंद्र भगवान राम बने थे वहीं जया प्रदा माता सीता के रोल में थीं। यह फिल्म वी मधुसूदन राव ने निर्देश‍ित किया था।

    लव कुश था फिल्म का नाम

    फिल्म में लक्ष्मण का रोल निभाने के बाद भी अरुण गोविल खास खबरों में नहीं रहे और उनके किरदार की काफी चर्चा भी नहीं हुई और उन्हें स्क्रीन पर भी कम स्पेस मिला था। बता दें कि भगवान राम के पुत्र लव और कुश की कहानी दिखाई गई है। वहीं, अरुण गोविल कई बार बता चुके हैं कि रामायण में राम का किरदार निभाने की वजह से उन्हें कई लोग राम की तरह ही मानते हैं और जनता कई बार उन्हें राम मानकर पूजा करने लगी थीं।

    बता दें कि हाल ही में अरुण गोविल ट्विटर पर एक्टिव हो गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सवाल के जवाब में अपना दर्द भी व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ' सवाल के जवाब में अरुण ने लिखा- 'चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया। और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया।'