Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ramayan: जानें- 16 अप्रैल को रामायण में क्या दिखाया गया, जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा 7.7 करोड़ लोगों ने देखा

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Sun, 03 May 2020 08:27 AM (IST)

    Ramayan रामायण के 16 अप्रेल के एपिसोड ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में जानते हैं कि आखिर उस दिन रामायण का कौनसा हिस्सा दिखाया गया था जिसे लोगों ने स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Ramayan: जानें- 16 अप्रैल को रामायण में क्या दिखाया गया, जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा 7.7 करोड़ लोगों ने देखा

    नई दिल्ली, जेएनएन। दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण के प्रसारण से चैनल के दर्शकों में काफी बढ़ोतरी आई है। जब से रामायण, महाभारत और कई अन्य पुराने कार्यक्रमों का प्रसारण हो रहा है, तब से चैनल टीआरपी रैंकिंग में सबसे ऊपर है। इसमें सबसे ज्यादा रामायण देखा जा रहा है और लोग इसमें काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। हाल में आई रिपोर्ट में कहा गया कि 16 अप्रैल को प्रसारित हुए रामायण के एपिसोड को विश्वभर में सबसे ज्यादा लोगों ने देखा है।

    दूरदर्शन की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में 16 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा, जिसके बाद यह सबसे अधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया है। कुछ हफ्तों से रामायण को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन 16 अप्रैल के इस रिकॉर्ड ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। हालांकि, 16 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड के विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर उस दिन उस एपिसोड में ऐसा क्या दिखाया गया था...

    दरअसल, रामायण का प्रसारण एक दिन में दो बार किया जाता है। अगर 16 अप्रैल की बात करें तो इस दिन रामायण में मेघनाद द्वारा लक्ष्मण को शक्ति बाण मारने के बाद का हिस्सा दिखाया गया है। जिसमें हनुमान, विभीषण के कहने पर लंका में जाकर वैद्य को बुलाकर लाते हैं और वैद्य के कहने पर हनुमान संजीवनी बूटी के लिए पूरा पर्वत ही उठा लाते हैं। इसके साथ ही इस हनुमान के पर्वत लाने को लेकर रावण और मेघनाद के संवाद को भी दिखाया गया है। साथ ही लक्ष्मण जी के इलाज वाला सीन भी 16 अप्रैल को ही दिखाया गया था।'

    बता दें कि रामायण ही नहीं, रामायण के खत्म होने के बाद उत्तर रामायण यानी लव कुश धारावाहिक को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रामायण के ख़त्म होने के बाद शुरू हुए इस धारावाहिक को भी दर्शकों का ख़ूब प्यार मिल रहा है, जिसके चलते यह शो टॉप 5 में शामिल हो चुका है। फिलहाल डीडी नेशनल पर रामायण के बाद उत्तर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है तो डीडी भारती पर महाभारत आ रहा है। अगर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर रेटिंग्स देखें तो टॉप 3 में रामायण, उत्तर रामायण और महाभारत हैं, जबकि चौथे और पांचवें स्थानों पर दंगल चैनल के शोज़ बाबा ऐसो वर ढूंढो और महिमा शनिदेव की हैं।