Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 साल बाद अचानक नजर आए Ramaiya Vastavaiya के गिरीश कुमार, फैंस बोले - 'आपको कमबैक करना चाहिए'

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 06:33 PM (IST)

    गिरीश कुमार फिल्म निर्माता कुमार एस. तौरानी के बेटे और रमेश एस. तौरानी के भतीजे हैं। तौरानी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं। गिरीश काफी साल पहले एक फिल्म में नजर आए थे जिसका नाम रमैया वस्तावैया था। उनकी ये फिल्म कुछ खास चली नहीं लेकिन लोगों को राम का किरदार बहुत पसंद आया।

    Hero Image
    गिरीश कुमार रमैया वस्तावैया में आए थे नजर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2013 में प्रभु देवा की एक फिल्म आई थी नाम था रमैया वस्तावैया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक परफॉर्म किया था। इस मूवी में श्रुति हासन और गिरिश कुमार नजर आए थे। श्रुति तो अभी भी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन गिरीश मूवी के बाद से अचानक गायब हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां खो गए थे एक्टर?

    अब लगभग 12 साल बाद एक्टर गिरीश कुमार को मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस करने लगे।

    यह भी पढ़ें: 'बदकिस्मत' कहलाईं Shruti Haasan, दो फिल्मों के फ्लॉप होने पर लगा कलंक, बोलीं- 'दोनों में एक ही हीरो था'

    कौन-कौन सितारे आए थे नजर?

    गिरीश को कैजुअल अवतार में देखा गया। उन्होंने एक साधारण सफेद टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी। पैपराजी का अभिवादन करते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज भी किया। वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद नेटिजन्स दोबारा से 2013 में वापस चले गए जब गिरीश फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ करते थे। इस फिल्म में श्रुति हसन और गिरीश के अलावा सोनू सूद, रणधीर कपूर, पूनम ढिल्लों, दिवंगत विनोद खन्ना और अन्य एक्टर्स भी नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tips Films (@tipsfilmsofficial)

    फैंस ने किए मजेदार कमेंट

    अब यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"भाई ने एक हिट दी और गायब हो गया।" एक अन्य ने लिखा,"उसने बचपन को इतना सुंदर और यादगार बना दिया। फिल्म ने रिलीज होने पर सिनेमाघरों में 38 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, लेकिन टेलीविजन पर प्रसारित होने के बाद इसे लोकप्रियता मिली। पिछले कुछ सालों में रमैया वस्तावैया ने एक अच्छा फैनबेस तैयार कर लिया है। फिल्म के गाने 'जीने लगा हूं' ने काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोरी थी। आतिफ असलम का ये गाना चार्टबीट पर लगातार नंबर वन पर बना हुआ था।

    इस फिल्म में भी आए थे नजर

    गिरीश निर्माता रमेश तौरानी के भतीजे हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2016 की फिल्म लवशुदा में देखा गया था, जो रमैया वस्तावैया के बाद उनकी दूसरी फिल्म भी थी। इसके बाद से वह अभिनय से दूर हैं।

    यह भी पढ़ें: 'बदकिस्मत' कहलाईं Shruti Haasan, दो फिल्मों के फ्लॉप होने पर लगा कलंक, बोलीं- 'दोनों में एक ही हीरो था'