विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Setu Twitter Review: लोगों को पसंद आ रही है अक्षय कुमार की 'राम सेतु', फिल्म को बताया- बेस्ट दिवाली गिफ्ट

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2022 12:24 PM (IST)

Ram Setu Twitter Review In Hindi अक्षय कुमार की राम सेतु आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस ने ...और पढ़ें

Ram Setu Twitter Review, Akshay kumar, Jacqueline Fernandez
Ram Setu Twitter Review, Akshay kumar, Jacqueline Fernandez

नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Setu Twitter Review: अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा स्टारर एक्शन-एडवेंचर राम सेतु आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का पहला शो खत्म हो चुका है और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर रिएक्शन आने शुरू हो चुके हैं। तो अगर आप भी अक्षय कुमार की ये फिल्म देखने का मूड बना रहे हैं तो टिकट बुक करने से पहले यहां पढ़ें लोगों को कैसी लगी 'राम सेतु'

दर्शकों को कैसी लगी 'राम सेतु'

एक दर्शक ने लिखा- इंटरवल तक तो बेहतरीन लगी, हिंदी फिल्म के अनुभव से पहले कभी नहीं देखा। अपनी संस्कृति और विरासत को इस तरह देखना काफी रोमांचक लगा।  इतने सारे तथ्यों से अवगत नहीं था। अंडरवाटर सीक्वेंस लुभावने हैं। 

सस्पेंस से भरी है 'राम सेतु'

एक ने लिखा, 'अभी-अभी #रामसेतु देखी है, यह कौन सी फिल्म है जो एक्शन, एडवेंचर, सस्पेंस से भरी है आप अपनी सीट नहीं छोड़ेंगे यह आपके दिमाग को एक अच्छी कहानी के साथ कमाल की दिशा देगा और बीजीएम में राम राम का जप सभी हिंदुओं के लिए, फिल्में अवश्य देखें'।

आप निराश नहीं होंगे

एक दूसरे दर्शक ने लिखा- एक शब्द की समीक्षा #रामसेतु एक एडवेंचर्स, धार्मिक राइड, लंबे समय के बाद ऐसी शानदार सीन और बढ़िया वीएफएक्स वाली फिल्म देखी। मूवी प्रेमियों के लिए सर्वश्रेष्ठ दीवाली उपहार #अक्षय कुमार अभी भी शो मैन हैं। डायरेक्शन था माइंड ब्लोइंग, आप निराश नहीं होंगे।

थैंक गॉड से हो रही टक्कर

अक्षय कुमार स्टारर एक्शन एडवेंचर राम सेतु की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर कॉमेडी-ड्रामा थैंक गॉड के साथ है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने इस पर चुप्पी तोड़ी। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, 'कोई टकराव नहीं है। आइए इसे उस रूप में न देखें। वे दो फिल्में हैं, अलग-अलग अपील के साथ, एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। यह ना अतीत में हुआ है और ना ही भविष्य में भी होगा।'

यह भी पढ़ें

Thank God Twitter Review: थैंक गॉड का टिकट बुक करने से पहले यहां पढ़ें, दर्शकों को कैसी लगी अजय देवगन की फिल्म

Jaya Bachchan को फिर आया गुस्सा, दिवाली के दिन पैप्स की लगाई क्लास, लोग ने पूछा- आखिर इतनी रूड क्यों हैं आप?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।