2028 से पहले ही रिलीज हो जाएगी Ramayana 2? 'सुर्पणखा' बनीं रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी
रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म 'रामायणम्' में सुर्पणखा के अपने नकारात्मक किरदार पर बात की है। साथ ही बताया है कि पार्ट 2 कब आ सकती है।

रामायणम् 2 की रिलीज पर रकुल का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
सुर्पणखा का रोल करने पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह पर बन रहे हैं खूब सारे मीम्
रकुल प्रीत सिंह ने कलाकारों को दी ये सलाह
जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। किसी निगेटिव रोल को भी अगर सराहना मिले तो इसका मतलब होता है कि दर्शक उसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म रामायणम् (Ramayana) में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने सुर्पणखा का रोल निभाया है।
रकुल प्रीत के इस रोल की तुलना टेलीविजन पर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) के निभाए पात्र कोमोलिका (कसौटी जिंदगी की) से हो रही है। उसके बैकग्राउंड म्यूजिक पर रकुल के सुर्पणखा वाले पात्र के वीडियोज एडिट करके इंटरनेट मीडिया पर चल रहे हैं।
ऑडियंस के रिएक्शन पर बोलीं रकुल
इसे लेकर रकुल प्रीत कहती हैं, "मुझे वह मीम्स और वीडियोज पसंद आ रहे हैं। मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि आप बिना डरे हर तरह के रोल करें। जैसे विदेशी फिल्मों में होता है, वे कभी किसी फिल्म में पॉजिटिव रोल कर लेते हैं, किसी में निगेटिव। कभी हीरो, हीरोइन, कभी विलेन के रोल कर लेते हैं।"

रकुल ने आगे कहा, "हर पात्र को केवल उसी पात्र के हिसाब से देखा जाना चाहिए। कोई इमेज नहीं बनानी चाहिए। कलाकार को हमेशा कुछ नया करते रहना चाहिए। एक ही चीज कितनी बार करेंगे।"
क्या 2028 से पहले आ सकती है रामायणम्?
फिल्म रामायणम् 2 साल 2028 में रिलीज होगी। क्या इस फिल्म को उससे पहले लाने की कोई संभावनाएं हैं? इस पर वह कहती हैं कि जटायु और रावण के जिस सीन को लेकर सराहना हो रही है, केवल उसको डिजाइन करने में कई महीने लग गए थे। इसलिए इसके दूसरे पार्ट को जल्दी नहीं लाया जा सकता है।

उस स्तर की क्वालिटी के लिए समय लगता है। मुझे तो लगता है कि रामायणम् के हर पात्र पर पूरी फिल्म बन सकती है। इसकी योजना भी है कि युद्ध के बाद क्या हुआ होगा। हर पात्र का अपना सफर है। आपको बता दें कि रकुल को सु्र्पणखा के रोल के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।