Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Rajkummar Rao Birthday: 'न्यूटन' से 'बधाई दो' तक, राजकुमार राव की इन फिल्मों ने छोड़ी दर्शकों के बीच अलग छाप

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 09:35 PM (IST)

    राजकुमार राव लंबे समय से अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करते हुए आ रहे हैं। उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो दर्शकों के दिलों में घर कर गई। न्यूटन बधाई दो जैसी कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें उनकी एक्टिंग की तारीफ की गई। चलिए उनके जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताते हैं।

    Hero Image
    31 अगस्त को राजकुमार राव अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rajkummar Rao: राजकुमार राव कल यानी 31 अगस्त को अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। अभिनेता का नाम बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर में लिया जाता है, उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस और फ्रेंड्स ने उन्हें बधाइयां देना भी शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड में पहले से मौजूद कई बेहतरीन एक्टर्स के बीच राजकुमार राव के लिए अपनी जगह बनाना आसान नहीं था। इसके साथ ही वो नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से भी हैं। ऐसे में इन सब कठिनाइयों के बाद भी उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज उनके बर्थडे पर हम आपको उनकी छह आइकॉनिक फिल्मों के बारे बताने जा रहे हैं। ये वो फिल्में हैं, जिन्होंने दर्शकों के बीच एक अलग छाप छोड़ी।

    बधाई दो (Badhaai Do)

    राजकुमार राव की फिल्म बधाई दो 11 फरवरी, 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर नजर आई थीं। फिल्म में समलैंगिक संबंधों के मुद्दे पर फोकस किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी हैं। फिल्म रिलीज के बाद राजकुमार राव की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

    ओमेर्टा

    'ओमेर्टा' फिल्म के जरिए राजकुमार ने एक अलग ही किरदार पर काम किया। ये क्राइम ड्रामा पर आधारित फिल्म थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म देखने के बाद लोगों ने उनकी काफी तारीफ की थी। इसमें एक्टर ने आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की भूमिका निभाई थी, जो 1994 में 4 विदेशी नागरिकों के अपहरण में शामिल था।

    न्यूटन

    इस फिल्म में अभिनेता ने एक ईमानदार क्लर्क की भूमिका निभाई थी, जो अपने काम को सही से पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकता था। इस फिल्म ने फैंस के दिल पर अलग ही छाप छोड़ी थी। फिल्म में ब्लॉकबस्टर स्टार के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से न्यूटन को ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री भी मिली थी। इसके साथ ही फिल्म के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई।

    द सफेद टाइगर

    'द व्हाइट टाइगर' फिल्म अरविंद अडिगा के चर्चित उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म में राजकुमार राव प्रतिभा-प्रतिष्ठा के अनुरूप काम करते हुए नजर आते हैं। फिल्म अमीर-गरीब की पारंपरिक थीम पर अलग अंदाज-ए-बयां सामने लाती है। इसमें उनके साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भुमिका में दिखाई दी थीं।

    शाहिद

    'शाहिद', एक वकील की हत्या पर आधारित मूवी थी, जो एक मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे। शाहिद की हत्या साल 2010 में हुई थी। इस घटना पर हंसल मेहता ने फिल्म बनाई और साल 2012 में उसे पर्दे पर उतारा। 'शाहिद' फिल्म के लिए राजकुमार राव को राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया था।

    भीड़

    'भीड़' में, राजकुमार राव ने एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है, जो COVID-19 लॉकडाउन के कारण बड़े पैमाने पर प्रवासन के बीच फंस गया था। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, आशुतोष राणा, पंकज कपूर और कृतिका कामरा नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है।