Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'लगान' में गुरन बाबा का किरदार निभाने वाले राजेश विवेक का निधन

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Fri, 15 Jan 2016 01:34 PM (IST)

    आमिर खान की यादगार फिल्‍म 'लगान' के 'गुरन बाबा' यानी एक्‍टर राजेश विवेक नहीं रहे। कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से राजेश विवेक का निधन हो गया। वह 66 साल के थे।

    मुंबई। आमिर खान की यादगार फिल्म 'लगान' के 'गुरन बाबा' यानी एक्टर राजेश विवेक नहीं रहे। कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से राजेश विवेक का निधन हो गया। वह 66 साल के थे। राजेश को ऑफबीट किरदारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'बैंडिट क्वीन', 'स्वदेस' समेत कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। कई टीवी सीरियल्स में भी उन्होंने अभिनय किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगामी फिल्म 'एयरलिफ्ट' पर अक्षय और निम्रत की जागरण से खास बातचीत

    बताया जा रहा है कि जब राजेश विवेक को दिल का दौरा पड़ा तो वह हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। विवेक के मित्र विष्णु शर्मा ने बताया, 'राजेश का दिल का दौरा पड़ने से हैदराबाद में शाम करीब तीन बजे निधन हो गया। वह वहां एक दक्षिण भारतीय फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे। यह बहुत दुखद खबर है।'

    विवेक ने पहली बार साल 1978 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' में काम किया था। टीवी धारावाहिक 'महाभारत', 'भारत एक खोज' और 'अघोरी' के उनके किरदार यादगार हैं।

    कीकू की गिरफ्तारी पर ऋषि कपूर ने राम रहीम को दिया खुला चैलेंज!

    गौरतलब है कि राजेश विवेक का जन्म 31 जनवरी 1949 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। एक्टिंग के प्रति उनका रूझान शुरुआत से ही था। इसलिए जौनपुर से एमए तक की पढ़ाई करने के बाद वह दिल्ली आ गए। यहां उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से थिएटर की पढ़ाई की थी। इसके बाद जो उनका अभियन का सफर शुरू हुआ, तो वह फिल्म के सेट पर ही रुका।

    comedy show banner
    comedy show banner