विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कीकू की गिरफ्तारी पर ऋषि कपूर ने राम रहीम को दिया खुला चैलेंज!

By Test2 test2Edited By:
Published: Thu, 14 Jan 2016 04:05 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2016 06:29 PM (IST)

टीवी एक्‍टर कीकू शारदा के समर्थन में कई कलाकार खुलकर सामने आए हैं। अब इस सूची में अभिनेता ऋषि कपूर का नाम भी जुड़ गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की नकल करने पर टीवी एक्टर कीकू शारदा की गिरफ्तारी को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके समर्थन में कई कलाकार खुलकर सामने आए हैं। अब इस सूची में अभिनेता ऋषि कपूर का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने जोरदार तरीके से कीकू का समर्थन करते हुए कहा है कि वो राम रहीम का किरदार निभाएंगे और देखते हैं कि कौन उन्हें गिरफ्तार करता है। ऋषि कपूर ने ट्वीट कर खुलेआम ये चुनौती दी है।

ऋषि कपूर ने कीकू के समर्थन में ट्वीट किया, ‘मैं एक फिल्म में इस रॉकस्टार (डेरा प्रमुख) का किरदार अदा करूंगा। देखता हूं कौन मुझे सलाखों के पीछे डालता है? आगे बढ़ो कीकू शारदा।' आपको बता दें कि कपिल शर्मा, राजू श्रीवास्तव समेत कई टीवी कलाकारों के अलावा फराह खान, हुमा कुरैशी और वीर दास जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी कीकू की गिरफ्तारी पर रोष जताया था। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बाद कीकू को रिहा कर दिया है।