Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Roy Birthday: राहुल रॉय को 'आशिकी' ने बनाया स्टार, बिग बॉस का जीता खिताब, फिर भी नहीं पलटी किस्मत

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 11:58 PM (IST)

    Happy Birthday Rahul Roy बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय 9 फरवरी को अपना 56वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। राहुल की पहली डेब्यू फिल्म आशिकी ने ही उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने एक साथ 47 फिल्में साइन की थी लेकिन किसी भी फिल्म से वो कामयाबी नहीं मिली जो राहुल रॉय को पहली मूवी ने दिलाई थी।

    Hero Image
    आशिकी एक्टर राहुल रॉय (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rahul Roy Birthday: प्यार का हफ्ता यानी वैलेंटनाइन वीक शुरु हो चुका है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिसमें अनोखी लव स्टोरी देखने को मिली। इन्हीं में से एक फिल्म थी 'आशिकी'। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल रॉय ने मुख्य किरदार निभाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी और इसी मूवी की वजह से राहुल रातोंरात स्टार बन गए। एक समय में लोगों के दिलों पर राज करने वाले राहुल 9 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं अब कहां हैं आशिकी फेम राहुल रॉय।

    यह भी पढ़ें: Rahul Roy का खुलासा, कहा- ब्रेन स्ट्रोक होने पर पूजा भट्ट और ना ही महेश भट्ट ने की मदद करने की कोशिश

    'आशिकी’ ने दिलाई सफलता

    कई स्टार्स की तरह राहुल ने भी अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ही इतनी हिट हुई कि इसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

    एक साथ साइन की थीं 47 फिल्में

    पहली फिल्म के बाद राहुल स्टार तो बन गए, लेकिन इसके बाद उन्हें काम के लिए कई महीनों तक खाली बैठना पड़ा। इसके कुछ समय बाद उन्हें एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ 47 फिल्में ऑफर हुई और एक्टर ने सभी को साइन भी किया था।

    हालांकि, कई फिल्मों में काम करने के बावजूद भी राहुल रॉय को किसी फिल्म से आशिकी जैसी सफलता नहीं मिली। उनकी सभी फिल्में फ्लॉप होने लगी। इसमें जुनून, फिर तेरी कहानी याद आई, सपने साजन के, प्यार का साया, जानम जैसे कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।

    बिग बॉस सीजन 1 जीता

    राहुल रॉय फिल्मों के बाद छोटे पर्दे का हिस्सा बने। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 1 में भाग लिया और उसके विनर भी बने। शो के विनर बनने के बाद भी उनकी किस्मत नहीं पलटी और वह फिल्मों में वापसी नहीं कर पाए।

    राहुल रॉय को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

    2020 में राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था। उस दौरान एक्टर 'एलएसी- लिव द बैटल इन कारगिल' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग से ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनके दिमाग और दिल की एंजियोग्राफी की गई। इसके बाद राहुल को नानावती अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

    बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू में राहुल की बहन ने इस बात का खुलासा किया था कि ब्रेन स्ट्रोक के समय सलमान ने ही अस्पताल का सारा पेंडिंग बिल भरा था।

    राहुल अब एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वह बीच-बीच में रिएलिटी शोज में गेस्ट के तौर पर नजर आते रहते हैं।

    यह भी पढ़ें: Rahul Roy Birthday: 'आशिकी' का सबक सिखाने वाले राहुल रॉय को इस तरह ऑफर हुई थी फिल्म, आज भी हिट हैं इसके गाने