Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Qismat 2 का टीजर हुआ रिलीज, एक बार फिर किस्मत से लड़ते दिखेंगे 'वीर' और 'बानी'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Mon, 16 Aug 2021 07:38 PM (IST)

    क्योंकि सरगुन और एमी की जोड़ी एक बार फिर से किस्मत 2 लेकिर हाजिर है। हाल ही में गाने का टीजर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही गाने की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है।

    Hero Image
    किस्मत 2, सरगुन मेहता, एमी विर्क, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2018 में सरगुन मेहता और एमी विर्क स्टारर 'किस्मत' गाना रिलीज हुआ था। इस गाने ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जिसके बाद इस पर 'किस्मत' नाम से फिल्म भी बनाई घई। जिसे दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला था। हालांकि जो गाना रिलीज किया गया था उसके अंत में To Be Continued लिखा गया था। जिसके बाद इसके अगले पार्ट का इंतजार भी दर्शकों को बेसब्री से था। लेकिन अब दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि सरगुन और एमी की जोड़ी एक बार फिर से 'किस्मत 2' लेकर हाजिर हैं। हाल ही में 'किस्मत 2' टीजर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरगुन और एमी ने इसका टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें एक बार फिर से एमी विर्क और सरगुन मेहता की जोड़ी कमाल दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'किस्मत' में बानी और वीर की प्यार और बेवफाई की कहानी दिखाई गई थी। अब 'किस्मत 2' में प्यार, वफा, बेवफाई और किस्मत से लड़ते वीर और बानी की कहानी एक बार फिर से दिखाई जाएगी।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

    टीजर की शुरुआत पहले पार्ट की उन लाइन से होती है जिसमें वीर (एमी विर्क), बानी (सरगुन) से कहता है कि 'हमारा साथ अधूरा रह गया बानी'। इस पर बानी जवाब में कहती हैं, 'कोई ना, हम फिर टकराएंगे, किसी और जनम में किसी और छत पर।' यहां से नई कहानी की शुरुआत होती है जिसमें बेपनाह प्यार, तकरार, नफरत, गुस्सा सबकुछ दिखाया जाने वाला है। 'किस्मत 2' 24 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी जगदीन सिद्धू ने लिखी है। जगदीन ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में म्यूजिक बी प्राक और जानी का है। एमी और सरगुन के अलावा इस फिल्म में हरदीप गिल, रुपिंदर रुपी, तान्या, अम्रृत एम्बी जैसे कई कलाकार शामिल हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Ammy Virk ( ਐਮੀ ਵਿਰਕ ) (@ammyvirk)