Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Allu Arjun: गंगोत्री से पुष्पा तक, अल्लू अर्जुन यूं बने पैन इंडिया स्टार, एक्टिंग-डांसिंग से मोह लेते हैं मन

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 10 Apr 2023 05:26 PM (IST)

    Pushpa The Rule Actor Allu Arjun Journey From South Superstar to Pan India Star साउथ स्टार अल्लू अर्जुन अपनी आगामी रिलीज फिल्म पुष्पा द रुल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर अपनी एक्टिंग से तो इंप्रेस करते ही हैं साथ ही उनकी डांसिंग स्किल्स भी कमाल की है।

    Hero Image
    Pushpa The Rule Actor Allu Arjun Journey From South Superstar to Pan India Star, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa The Rule Actor Allu Arjun Journey From South Superstar to Pan India Star: अल्लू अर्जुन अपनी मच अवेटेड फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर बीते साल से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर के बर्थडे पर फिल्म का शानदार टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लेकर वो अभी भी फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। आइए पुष्पा स्टार के एक्टिंग करियर के खूबसूरत सफर पर एक नजर डालते हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्टिंग और डांसिंग में माहिर

    अल्लू अर्जुन ने साल 2003 में तेलुगु फिल्म गंगोत्री के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्टर ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। अब तक अल्लू, आर्या, परुगु, वेदम, रेस गुर्रम, अला वैकुंठप्रेमुलु और पुष्पा: द राइज सहित कई सफल फिल्में दे चुके हैं।

    स्टाइल आइकन हैं अल्लू

    एक्टिंग के साथ-साथ इन फिल्मों में अल्लू ने अपने डांसिंग स्किल्स से भी फैंस को इंप्रेस किया। हर नई फिल्म के साथ पुष्पा स्टार नया लुक ट्राई करते हैं, जो उनके फैंस को पसंद भी आता है। यानी एक्टिंग और डांस के साथ-साथ पुष्पा स्टार स्टाइल आइकन भी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

    यूं बने पैन इंडिया स्टार

    लॉकडाउन के बाद साल 2021 के अंत में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज रिलीज हुई। फिल्म ने साउथ के सिनेमाघरों में जबरदस्त ओपनिंग की और कुछ ही हफ्तों में इतनी चर्चा बटोर ली कि इसे नॉर्थ इंडिया में भी रिलीज कर दिया गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

    पुष्पा के लिए क्रेजी अल्लू के फैंस

    पुष्पा: द राइज हिंदी बेल्ट में आते ही छा गई। लोगों के बीच फिल्म का ऐसा खुमार चढ़ा कि पुष्पा साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई। इसके साथ ही अल्लू पैन इंडिया स्टार बन गए। अब उनके चाहने वाले फिल्म की अगली कड़ी यानी पुष्पा: द रुल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

    पुष्पा: द राइज 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के रूप में उभरी और देशभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके साथ ही पुष्पा: द राइज अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म भी है। फिल्म ने देशभर में 350 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया।