Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pushpa 2 Teaser: लोग पचा नहीं पा रहे अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के टीजर का ये सीन, क्या आपने किया नोटिस?

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 08 Apr 2023 03:13 PM (IST)

    Pushpa 2 Teaser सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 के टीजर को लेकर बातें शुरू हो गई हैं। लोगों को अल्लू अर्जुन का लुक तो पसंद आया लेकिन टीजन एक सीन को वो चाहकर भी पचा नहीं पा रहे हैं।

    Hero Image
    Pushpa the rule Teaser allu arjun Pushpa 2 Story Pushpa 2 teaser trolled

    नई दिल्ली, जेएनएन। अब रूल पुष्पा का... अपने बर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के टीजर से धमाका कर दिया। सवा 3 मिनट के वीडियो तो देख लोगों की सांसे थम गईं। 8 गोलियां लगने के बाद भी पुष्पा महीनों से लापता है... और मिला भी तो सीधे शेर के सामने...। अल्लू अर्जुन के चाहने वालों की धड़कनें तो पुष्पा की दूसरी किस्त में उनकी पहली झलक देख कर बढ़ गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर मचा बवंडर

    पहली बार जिसने भी अल्लू अर्जुन के लुक को देखा वो अपलक निहारता ही रह गया। पोस्ट में साड़ी पहने पुष्पा ने बड़ी सी बिंदी लगाई हुई है, उनका रूप काली माता जैसा लग रहा है। सोशल मीडिया पर 7 अप्रैल से बवंडर मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि 24 घंटे बाद भी उनके जेहन से पुष्पा का लुक जा नहीं रहा है। पहली बार देखो तो दिल सहर उठता है।

    टीजर में नजर आईं कुछ खामियां

    पुष्पा: द रूल के टीजर में काफी सारी खामियां भी हैं। जैसे 8 गोली लगने के बाद भी पुष्पा का जिंदा रहना, वैसे साउथ कि फिल्मों के लिए ये कोई नहीं बात नहीं। पर कुछ लोगों का हाजमा तब खराब हो गया जब जंगल में पुष्पा को देखकर शेर दो कदम पीछे हो जाता है। लोगों कहा कहना है कि भौकाल उतना ही दिखाओ जितना बर्दास्त हो जाए... पुष्पा ना हुए, भगवान हो गए...।

    आखिर है कहां पुष्पा?

    टीजर में ना तो पुष्पा की मां दिखीं और ना ही रश्मिका। विलेन बने फहाद फासिल के भी दर्शन नहीं हुए। पता चला तो बस ये कि पुष्पा तिरुपति जेल से फरार हो गया है, उसे 8 गोलियां लगी हैं। लाश नहीं मिली तो पुलिस जगह-जगह उसकी तलाश कर रही है। उसके समर्थक पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर पुष्पा है कहां।  

    ये होगी पुष्पा 2 की कहानी

    तो हुआ ये कि पुष्पा अब बड़ा आदमी बन गया है। गांववाले पुलिस के खिलाफ हो गए हैं, क्योंकि शेखावत ने उनके मसीहा को पुष्पा को जेल में डाला और फिर गोलियां बरसाईं। दूसरे पार्ट में रश्मिका मंदाना यानी श्रीवल्ली पत्नी के रूप में नजर आएंगी। दूसरे पार्ट की आधी फिल्म तो पुष्पा को खोजने में निकल जाएगी। इसके आलावा शीनू की पत्नी दक्षायनी और जॉली, पुष्पा के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।